Theft at Salman’s sister Arpita home : सलमान खान की बहन अर्पिता के घर हुई चोरी, पकड़ा गया चोर

0
357
Theft at Salman Khan sister Arpita Khan home

Theft at Salman Khan sister Arpita Khan home : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की बहन अर्पिता खान (Arpita Khan) के मुंबई स्थित घर में चोरी हुई है। कहा जा रहा है कि अर्पिता के घर से उनके डायमंड इयररिंग्स चोरी हुए थे, जिनकी कीमत करीब 5 लाख रुपए है। हालांकि, अब इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

यह भी पढ़ें- Salman-Aishwarya: सलमान के शराबी व्यवहार से परेशान थीं ऐश्वर्या, नशे ने कर दिया था सबकुछ बर्बाद!

नौकर ने ही चुराए थे अर्पिता के डायमंड इयररिंग्स

आपको बता दें कि अर्पिता के घर से डायमंड इयररिंग्स की चोरी (Theft at Salman sister Arpita home) होने के बाद उन्होंने इसकी कम्प्लेन मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में की थी। सलमान की बहन अर्पिता ने अपनी शिकायत में बताया था कि, उनके घर से जो इयररिंग्स चोरी हुए है, वो करीब पांच लाख रुपए के हैं। हालांकि, अर्पिता की शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने तुंरत कार्रवाई शुरू कर दी थी और उसी रात एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया था।

पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, सलमान की बहन के घर चोरी (Theft at Salman sister Arpita home) किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं बल्कि अर्पिता के घर पर काम करने वाले एक नौकर ने ही की है। कहा जा रहा है कि, संदीप हेगड़े नामक व्यक्ति ने उनके घर चोरी की है। जो अर्पिता के घर काम करता है। संदीप की उम्र 30 साल बताई जा रही हैं। इसके अलावा ये भी पता चला है कि संदीप मुंबई के विले पार्ले इलाके का रहने वाला है।

सलमान की सगी बहन नहीं है अर्पिता

अब अगर बात सलमान खान की बहन अर्पित की करें तो, आपको बता दें कि अर्पिता सलमान खान की सगी बहन नहीं है। कहा जाता है कि सलमान खान के पिता सलीम खान ने उन्हें गोद लिया था, लेकिन परिवार के सभी सदस्यों ने उन्हें सगों से भी बढ़कर प्यार दिया है। खुद सलमान भी अर्पिता से बहुत प्यार करते हैं। आपको बताते चलें कि, अर्पिता खान ने एक्टर आयुष शर्मा संग शादी की है। दोनों दो बच्चों के पेरेंट्स भी बन चुके हैं।

यह भी पढ़ें- The Kerala Story : धर्म परिवर्तन, आतंकी ट्रेनिंग और गायब 32,000 लड़कियाें की कहानी ‘द केरला स्टोरी’ में क्या है सच्चाई ? जानिए क्या कहती हैं रिपोर्ट्स