आंखों से पता लगेगा जिंदगी का राज, रिसर्च में हुआ खुलासा
Eyes May Reveal Risk of Early Death : शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है आंखें। आँखों के खराब होने से व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पढ़ता है। हाल ही, में की गई रिसर्च में पाया गया है कि आंखों को देखकर इंसान की सेहत का अंदाजा लगाया जा सकता हैं। British Journal of Ophthalmology में प्रकाशित एक आर्टिकल में एक शोध के बारें में बताया गया है। इस शोध के मुताबिक, व्यक्ति की आखें शरीर की खिड़की की तरह होती है, जो हमारी सेहत के बारें में बता सकती हैं।
जानिए कैसे आंखों से जुड़ी है उम्र
ड्राई आई रूमेटाइड आर्थराइटिस की समस्या में, आंखों के आस-पास सफेदी आने लगती है, जो बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल का संकेत देता है। रेटिना का ग्रे होने पर, मस्तिष्क, लिवर और अन्य अंगों से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इसी तरह आंखों की सेल्स का डिजेनरेशन, व्यक्ति की असली उम्र बताता है। साथ ही ये भी बताता है कि इंसान अब और कितने साल जीवित रहेगा। आँखों के माध्यम से, किडनी के फिल्ट्रेशन और ब्लड वेसेल्स की प्रक्रिया के बारें में भी पता चलता है। साथ ही आँखों से हार्ट अटैक का अंदाजा भी लगाया जा सकता है।
शोध में बताया गया है कि व्यक्ति की आंख के पिछले हिस्से में गहराई से देखने पर, उसके स्वास्थ्य के बारे में कई जानकारी मिलती हैं। माना जाता है कि रेटिना ब्लड वेसेल्स और न्यूरोलॉजिकल, कई रोगों के विंडो की तरह होता है, जो व्यक्ति के मृत्यु दर के बढ़ते जोखिमों से जुड़ा होता है। इसलिए आँखों के द्वारा कई बीमारियों के खतरे के बारे में पता लगाया जा सकता हैं।
Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।