Saturday, July 27, 2024
Homeपर्यावरणउत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, लोगों रहेंगे परेशान

उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, लोगों रहेंगे परेशान

Weather Update : देश के कई हिस्‍सों में ठंड लगातार बढ़ती जा रहीं हैं। पहाड़ी इलाकों में हो रहीं बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रहीं है। साथ ही दक्षिण भारत के कई राज्‍यों में बारिश का दौर जारी है। दिल्‍ली समेत उत्‍तर भारत में प्रतिदिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा रहीं है। हालांकि दिल्‍ली-एनसीआर में ठंड के साथ वायु प्रदूषण भी बढ़ रहा है। इस वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

दिल्‍लीवासियों की बढ़ेगी परेशानी

resize1 3

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली (Delhi) में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कई दिनों से दिल्ली के ज्‍यादातर इलाकों में सुबह-शाम कोहरा और आसमान में धुंध छाई रहती है। राजधानी में ठंड के साथ वायु प्रदषण भी लगातार बढ़ता जा रहा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (Air Quality Index) के मुताबिक, यहां की हवा बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है। बीते दिन दिल्ली के आनंद विहार (Anand Vihar) इलाके में AQI 374 दर्ज किया गया था, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है।

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

resize2 1

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। यूपी (Uttar Pradesh) के कई हिस्सों में घना कोहरा भी छाया रहेगा। गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। साथ ही यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

बता दें कि दिल्ली के मुकाबले उत्तर प्रदेश में वायु प्रदूषण के मामले में कम नहीं हैं। बीते दिन गाजियाबाद के इंदिरापुरम की एयर क्‍वालिटी 241 दर्ज की गई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Most Popular