Dream Girl 2: ‘ड्रीम गर्ल 2’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, वीडियो जारी कर एक्टर ने दिखाई फिल्म की पहली झलक

0
308
Dream Girl 2 Teaser

Dream Girl 2: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) बीते लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। एक्टर की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, जिसके बाद से ही फैंस को इस फिल्म के सीक्वल का इंतजार था और अब एक्टर ने फैंस के इस इंतजार को खत्म करते हुए सोशल मीडिया पर फिल्म के अनाउंसमेंट वीडियो के साथ रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है।

‘ड्रीम गर्ल 2’ का धमाकेदार टीजर

हाल ही में आयुष्मान खुराना ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) का टीजर वीडियो साझा किया है, जिसमें फिल्म से आयुष्मान के फर्स्ट लुक को भी देखा जा सकता है। फिल्म के टीजर में आयुष्मान एक बार फिर पूजा बनकर एक अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। टीजर वीडियो में आप देख सकते हैं कि आयुष्मान खुराना पूजा बनकर पठान यानी शाहरुख खान से बात करते नजर आ रहे हैं। जहां ड्रीम गर्ल में एक्टर सिर्फ पूजा की आवाज से लोगों के दिल पर काबू करते नजर आ रहे थे, वहीं फिल्म के सीक्वल में अब आयुष्मान लड़की का रूप धारण कर लोगों को रिझाते नजर आएंगे। गौरतलब है कि इस बार फिल्म में पहले से ज्यादा मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं। ऐसे में फैंस बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

https://twitter.com/Vershasingh26/status/1625360740638142465?s=20&t=jmG4hn_LrULkxka4cUCzaQ

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

आपको बता दें कि फिल्म के टीजर वीडियो के साथ एक्टर ने ड्रीम गर्ल 2 के रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। वहीं इस फिल्म में आयुष्मान के अपोजिट अनन्या पांडे नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, विजय राज, अन्नू कपूर, सीमा पाहवा, मनोज जोशी, अभिषेक बनर्जी और मनजोत सिंह जैसे दिग्गज कलाकार भी दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। इस फिल्म से मेकर्स सहित फिल्म के एक्टर्स को भी काफी उम्मीदें हैं।