देहरादून : होम डिलीवरी करने आए व्यक्ति ने शादीशुदा महिला का किया रेप, दो बार करवाया गर्भपात

0
378
shocking rape case

उत्तराखंड की राजधानी में एक होम डिलीवरी करने वाले व्यक्ति ने शादीशुदा महिला के साथ घर में घुसकर रेप कर दिया। डिलीवरी मैन मेडिकल स्टोर से समान घर पर पहुंचे और उसमें नशीली दवाई देकर बेहोशी की हालत में महिला के साथ दुष्कर्म करता। जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला शादीशुदा है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने महिला का एक अश्लील वीडियो भी बनाया और उसके आधार पर वह महिला को ब्लैकमेल कर लगातार अपनी हवस का शिकार बना रहा था।  इतना ही नहीं पीड़िता जब प्रेग्नेंट हुई तो आरोपी ने उसका अबॉर्शन तक करवा दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सहित उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर जांच पड़ताल चल रही है।

बेहोश करके किया रेप

जानकारी के अनुसार, देहरादून निवासी महिला जाखन स्थित मेडिकल स्टोर से दवाई लिया करती थी। दवाई की होम डिलीवरी अंशुल नाम का व्यक्ति करता था। महिला की उससे जान पहचान भी थी। पीड़िता ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 29 सितंबर को अंशुल दवाइयां देने उसके घर आया, तब उसने दवाइयों में नशीली गोलियां मिलाकर उसे दे दी।  जब महिला दवाई खाकर बेसुध हो गई, तो अंशुल ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर कई बार उसके साथ रेप किया। महिला ने बताया की इसके बाद वह गर्भवती भी हो गई लेकिन अंशुल ने उसे गोलियां खिलाकर गर्भपात करवा दिया। वहीं महिला ने खुलासा किया की इस घिनौने खेल में अंशुल की पत्नी ने भी उसका साथ दिया है।

 पत्नी ने ऐसे दिया रेपिस्ट का साथ

पुलिस ने बताया कि, अक्टूबर महीने में महिला गर्भवती हो गई। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि अंशुल ने जबरदस्ती उसको गर्भपात कर दवा खिला दी। उसने महिला पर अपने पति से अलग होकर उससे शादी करने का दबाव भी बनाया। जब महिला ने उसके बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। जनवरी 2023 में महिला फिर से प्रेग्नेंट हो गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अंशुल की पत्नी ने उसे अपने घर बुलाया और दोबारा जबरन उसका गर्भपात करवाया। दूसरी बार महिला टूट गई और उसने सारी सच्चाई अपने पति को बता दी। जिसके बाद पीड़िता अपने पति के साथ पुलिस थाने पहुंची और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी अंशुल को उसकी पत्नी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।