Thalapathy Vijay की अपकमिंग फिल्म का पहला लुक आया सामने , ये अभिनेता की अंतिम फिल्म !

0
586
Thalapathy Vijay

Thalapathy Vijay: अपकमिंग फिल्म ” जन नायगन ” के मेकर्स ने फिल्म का पहला लुक शेयर कर दिया है। फैंस को तमिल फिल्म अभिनेता विजय थलपति का डैशिंग भरा लुक काफी पसंद आ रहा है। यह फिल्म विजय की आखिरी फिल्म भी बताई जा रही है। फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का पहला लुक जारी कर दिया है, जिसमे विजय सेल्फी लेते हुए नज़र आ रहे है और उनके पीछे काफी भीड़ देखने को मिल रही है। फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म का नाम भी रिलीज़ कर दिया है।

Thalapathy 69: विजय थलापति ने आखिरी फिल्म की घोषणा, फैन बोले- 'आप स्टार नहीं भगवान है' - India TV Hindi

फिल्म का नाम क्या है ? 

पहले फिल्म का शीर्षक ‘Thalapathy 69’ बताया जा रहा था मगर अब फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म का नाम बदल दिया है। फिल्म का नाम अब ‘जन नायगन’ है। कहा जा रहा है की विजय इस फिल्म में जनता के नायक के रूप में नज़र आएंगे इसलिए फिल्म का नाम ‘जन नायकन’ रखा है।

फिल्म में किस किरदार में नज़र आएंगे विजय ? Thalapathy Vijay 

खबरों के अनुसार अभिनेता फिल्म में एक पूर्व पुलिस अधिकारी के रूप में नज़र आएंगे। मगर अभी इसको लेकर फिल्म के मेकर्स ने कोई भी पुष्टि नहीं की है। विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ काफी चर्चा में है क्योंकि यह अभिनेता की आखिरी फिल्म बताई जा रही है। इस फिल्म के बाद अभिनेता राजनीती की दुनिया में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें :  Zanai Bhosle-Mohammed Siraj: आशा भोसले की पोती के साथ दिखे मोहम्मद सिराज, डेटिंग के चर्चे, अब खुद दोनों ने कर दिया खुलासा

फिल्म के अन्य कलाकार

फिल्म में विजय के साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े भी नज़र आएंगी। यह इन दोनों कलाकार की दूसरी फिल्म है। इसे पहले यह दोनों कलाकार नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित 2022 की फिल्म बीस्ट में मुख्य भूमिका में साथ नजर आए थे। फिल्म में बॉबी देओल, प्रियामणि, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज और नारायण प्रमुख भूमिकाओं में दिखेंगे। कथ्थी, मास्टर, बीस्ट और लियो के बाद अब अनिरुद्ध रविचंदर इस फिल्म में भी अपना संगीत देंगे।