Satyaprem Ki katha Box Office Collection: रिलीज के दूसरे दिन ‘सत्यप्रेम की कथा’ की कमाई में आई गिरावट, कियारा-कार्तिक की फिल्म ने किया इतने करोड़ कारोबार

0
373
Satyaprem Ki Katha

Satyaprem Ki katha Box Office Collection:  बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म सत्य प्रेम की कथा को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्म को बकरीद के मौके पर रिलीज किया गया था। सत्य प्रेम की कथा को क्रिटिक्स और ऑडियंस का मिक्स्ड रिव्यू मिला है। फैंस को फिल्म में कियारा और कार्तिक की केमिस्ट्री बेहद पसंद आ रही है और लोग फिल्म पर अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं। इस फिल्म ने अपने शुरुआती दिन में अच्छा कलेक्शन किया है। चलिए यहां जानते हैं सत्यप्रेम की कथा ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन कितना कारोबार किया है।

Satyaprem Ki Katha (2023) - Movie | Reviews, Cast & Release Date in karmala- BookMyShow

‘सत्यप्रेम की कथा’ ने रिलीज के 2 दिन किया इतने करोड़ की कमाई

समीर विद्वांस के डायरेक्शन में बनी फिल्म सत्य प्रेम की कथा में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इससे पहले कार्तिक और कियारा की जोड़ी सुपर-सक्सेसफुल फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में नजर आई थी। ‘भूल भुलैया 2’ साल 2022 में रिलीज हुई थी और फिल्म  ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। वहीं ‘सत्यप्रेम की कथा’ में एक बार फिर कार्तिक और कियारा साथ नजर आ रहे है और इनकी मैजिकल केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आ रही हैं। फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन शानदार ओपनिंग की और इसने बॉक्स ऑफिस पर 9.5 करोड़ का कारोबार किया। इसी के साथ ये फिल्म कार्तिक आर्यन के करियर की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर भी बन गई है। वहीं अब फिल्म के रिलीज के दूसरे दिन यानी शुक्रवार की कमाई के  आंकड़े भी आ गए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने रिलीज के दूसरे दिन 7 करोड़ का  कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 16.25 करोड़ रुपये हो गई है।

Satyaprem Ki Katha: Kiara Advani And Kartik Aaryan As Bride And Groom Shock Fans; Check Out Their Hilarious Reactions - News18

‘सत्यप्रेम की कथा’ स्टारकास्ट

सत्यप्रेम की कथा कि स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में कियारा आडवाणी कथा कपाड़िया के रोल निभा रही है वहीं कार्तिक आर्यन ने सत्यप्रेम अग्रवाल के किरदार में नजर आ रहे है। ये फिल्म सत्यप्रेम और कथा की यूनिक लव स्टोरी पर बेस्ड है। समीर विदवान के निर्देशन में बनी फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें कार्तिक और कियारा के अलावा राजपाल यादव, गजराज राव, सुप्रिया पाठक, अनुराधा पटेल, शिखा तल्सानिया सहित कईं बेहद टैलेंटेड एक्टर हैं। ये प्रोजेक्ट नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट और नमः पिक्चर्स द्वारा जॉइंटली प्रोड्यूस है।