Sara Ali Khan: सारा अली खान ने दिया ट्रोलर्स को करारा जवाब, मंदिर जाने पर ट्रोल हुई थी एक्ट्रेस

0
470
Sara Ali Khan

Sara Ali Khan:बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। बीते कुछ वक्त से सारा को अक्सर ही मंदिरों में दर्शन करते देखा जा रहा हैं। ऐसे में आए दिन एक्ट्रेस को मंदिर में जाने को लेकर ट्रोल भी किया जा रहा है। हाल ही में सारा को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर और फिर बाबा केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना करती नजर आईं तो नेटिजन्स ने उन्हें अपने निशाने पर ले लिया, तो वहीं अब सारा ने इस बारें में खुल कर बात की हैं।

Sara Ali Khan Shares Pic From Omkareshwar Temple To Wish Fans On Mahashivratri: 'Jai Bholenath' - News18

सारा ने दिया ट्रोलर्स को करारा जवाब

सारा ने ट्रोलर्स को जवाब दोतो हुए कहा कि, “लोगों को इसकी आदत पड़ चुकी है, जो भी उन्हें मजेदार लगता है वो करते हैं। मुझे इसका बुरा नहीं लगता। मुझे लगता है, मेरा काम बोलना चाहिए। मैंने लोगों को जरा हटके जरा बचके के गाने, विकी कौशल और मेरी केमिस्ट्री और बॉक्स ऑफिस नंबर पर बात करते हुए देखा है। लोगों ने मेरी फिल्म को सराहा है। अब तीसरा व्यक्ति मुझे ट्रोल कर रहा है, तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं जो काम कर रही हूं, लोग उसे पसंद कर रहे हैं। बाकी सब बैकग्राउंड नॉइज है।”

Sara Ali Khan shares photos from Kedarnath visit; fans miss Sushant Singh Rajput | Entertainment News,The Indian Express

सारा को नहीं पड़ता ट्रोलर्स से फरक

जब सारा अली खान से सवाल किया गया कि क्या वो मंदिरों में जाकर पूजा-पाठ बंद कर देंगी, इसपर सारा अली खान ने कहा, “आपको अच्छा लगेगा तो ठीक है। नहीं लगेगा तो ऐसा नहीं है कि कहीं नहीं जाऊंगी। ये मेरा व्यक्तिगत मामला है।” आपको बता दें कि सारा अली खान सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी हैं। सारा अली खान मुस्लिम के साथ हिंदू धर्म में भी खासी आस्था रखती हैं। जहां हाल ही में वो अजमेर शरीफ की दरगाह में स्पॉट हुई थीं वहीं इसके बाद उन्होंने बाबा महाकाल और केदारनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना भी की।