Tanushree Dutta: “वह सबसे सहज किसर नहीं हैं…”, तनुश्री दत्ता ने इमरान हाशमी संग किसिंग सीन को लेकर कह दी बड़ी बात

0
422
Tanushree Dutta
Tanushree Dutta

Recently updated on September 17th, 2024 at 06:48 pm

Tanushree Dutta: बॉलीवुड इंडस्ट्री एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। तनुश्री दत्ता ने इमरान हाशमी के साथ तीन फिल्मों में काम किया है, जिसमें आशिक बनाया आपने, चॉकलेट: डीप डार्क सीक्रेट्स और गुड बॉय, बैड बॉय शामिल हैं। फिल्म आशिक बनाया आपने में कपल का किस सीन आज तक चर्चे में रहा है। अभिनेत्री ने हाल ही में एक बातचीत में इसे लेकर खुलकर बात की है। तनुश्री दत्ता ने इमरान के साथ अपने किसिंग सीन को काफी अजीब बताया।

Tanushree Dutta
इमरान हाशमी के साथ किसिंग सीन को लेकर Tanushree Dutta ने की बात

आपको बता दें कि एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान तनुश्री दत्ता ने कहा कि इमरान हाशमी बहुत कंफ्टेबल किसर नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए इमरान हमेशा पहले दिन से ही अभिनेता रहे हैं। मैंने उनके साथ तीन फिल्में कीं। हमने ‘चॉकलेट’ में भी एक किसिंग सीन शूट किया था, लेकिन उन्होंने इसे नहीं रखा। पहली बार यह बहुत अजीब था। दूसरी बार थोड़ा कम अजीब लगा। क्योंकि वास्तविक जीवन में व्यक्तिगत रूप से हम दोनों के बीच कोई तालमेल नहीं है।’ अभिनेत्री ने कहा, ‘उनकी किसर-बॉय वाली छवि तो है, लेकिन वह सबसे सहज किसर नहीं हैं और न ही मैं हूं।’ तनुश्री दत्ता ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म आशिक बनाया आपने से की थी। तनुश्री ने चॉकलेट: डीप डार्क सीक्रेट्स, भागम भाग और 36 चाइना टाउन सहित कई अन्य फिल्मों में काम किया है।

Tanushree Dutta
‘टाइगर 3’ में नजर आए थे इमरान हाशमी

गौरतलब है कि इमरान हाशमी की बात करें तो उन्हें बॉलीवुड का सीरियल किसर कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने अपने किसिंग सीन के जरिए इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। हाल ही में इमरान हाशमी टाइगर 3 में विलेन के किरदार में नजर आए थे। इमरान हाशमी ने हाल ही में एक बातचीत में बताया था कि वह उनकी सीरियल किसर वाली छवि से छुटकारा पाना चाहते हैं।