Sushmita Sen: सुष्मिता सेन ने ललित मोदी संग शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मेरा काम खत्म हो गया’

0
393
Sushmita Sen

Sushmita Sen: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस सुष्मिता सेन आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। सुष्मिता अक्सर ही अपनी पर्सन लाइफ को लेकर चर्चा का केंद्र बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी डेटिंग लाईफ को लेकर खुलकर बात करती नजर आती हैं। एक्ट्रेस ने कभी भी ललित मोदी के साथ अपने रिश्ते की स्थिति कभी शेयर नहीं की। हालांकी सुष्मिता ने एक बार अपने सोशल मीडिया पर यह साफ किया था कि उन्होंने शादी नहीं की है।

ezgif.com webp to jpg 22

ललित मोदी के साथ शादी को लेकर सुष्मिता सेन ने कही बड़ी बात

आपको बता दें कि सुष्मिता ने कहा, ‘मैंने सिर्फ इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली थी क्योंकि कभी-कभी मुझे लगता है कि जब लोग चुप रहते हैं, तो उनकी चुप्पी को कमजोरी या डर समझ लिया जाता है। मुझे बस एक पोस्ट डालने की जरूरत थी ताकि उन्हें पता चल सके कि मैं हंस रही हूं। उसके बाद, मेरा काम खत्म हो गया’।

एक्ट्रेस ने आगे कहा- ‘अगर आप किसी को गोल्ड डिगर कह रहे हैं, तो कम से कम उससे कमाई न करें और अपने फेक्ट की जांच करें। मुझे सोना नहीं हीरा पसंद है। वैसे भी, वह एक और अनुभव था और अगर मैं किसी से शादी करने जा रही थी, तो मैं उनसे शादी करूंगी। मैं कोशिश नहीं करती।

ezgif.com gif maker 34

ललित मोदी को डेट कर रही थी सुष्मिता सेन

गौरतलब है कि ललित मोदी ने पिछले साल सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के साथ तस्वीरें शेयर की थीं। हालांकि, काफी हंगामे के बाद सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर साफ किया कि उनकी उंगली में अभी तक अंगूठी नहीं है। बता दें कि सुष्मिता को हाल ही में पूर्व बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ रोमांस करते हुए देखा गया था। हाल ही में एक दिवाली पार्टी में दोनों को हाथों में हाथ डाले देखा गया।

Read more:- राहुल गांधी को मिलेगी राहत? मोदी सरनेम मामले में सजा के खिलाफ अपील करेंगे कांग्रेस नेता, पहुंचेंगे सूरत