Abhijeet Sawant: अमित साना के आरोपों पर अभिजीत सावंत ने तोड़ी चुप्पी, बोलें- ‘20 साल बाद बात करने का कोई मतलब नहीं’

0
518
Abhijeet Sawant

Abhijeet Sawant: मशहूर सिंगिग रिएलिटी शो इंडियन आइडल लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। शो का हर काफी चर्चा में रहता है और लोगों को बेहद पसंद आता हैं। वहीं शो का पहला सीजन काफी हिट साबित हुआ था, जहां से कई बेहतरीन सिंगर्स भी निकले थे। इंडियन आइडल के पहले सीजन के विनर अभिजीत सावंत बने थे।

वहीं, अमित साना रनरअप रहे थे। लेकिन सालों बाद अमित ने आरोप लगाया है कि अभिजीत को जीताने के लिए फिनाले से पहले उनकी वोटिंग लाइंस बंद कर दी गई थी। जिस पर अब अभिजीत ने रिएक्ट किया है।

ezgif.com gif maker 35

अमित साना के आरोप पर अभिजीत सावंत ने तोड़ी चुप्पी

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया चैनल से बात चीत के दौरान अभिजीत सावंत ने कहा है कि- अमित बहुत सीधा साधा है। मैंने कई शोज में हिस्सा लिया है। किसी भी कॉन्पिटिशन को हारने के कई कारण होते हैं। ये सिर्फ एक ही चीज नहीं है। अभिजीत ने बताया कि शायद उनके लोगों ने ऐसा कहा होगा क्योंकि वो इमोशनल फील कर रहे होंगे।

अभिजीत ने अमित साना के आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि पूरा भारत दोनों को वोट कर रहा है तो ऐसा नहीं हो सकता कि एक को वोट मिल रहे हों और दूसरे को नहीं। शो इंटरनेशनल लेवल पर मॉनिटर हो रहा था। सिंगर ने कहा कि अमित ने उन्हें राजनीती प्रभाव की वजह से विनर बनाया गया हालांकि ऐसा नहीं है। अभिजीत ने कहा कि अब 20 साल बाद ये बात करने का कोई मतलब नहीं है।

ezgif.com webp to jpg 23

अमित ने लगाया था आरोप

इंडियन आइडल 1 के रनरअप अमित साना का ये कहना था कि कि फिनाले से 2 दिन पहले उनकी वोटिंग लाइन्स बंद कर दी गई थी, जिसे अभिजीत सावंत को विनर बनाया जा सके। अमित ने कहा कि इस बात का खुलासा तब हुआ जब मैंने अभिजीत से पूछा कि क्या तुम्हारी वोटिंग लाइन्स चालू हैं तो उन्होंने कहा था कि हां चालू हैं। अमित ने आगे बताया कि उनके परिवार वाले अभिजीत को वोट कर पा रहे थे लेकिन उन्हें नहीं। उन्होंने कहा कि- “उस दौरान पॉलिटिकल इन्फलुएंस भी था। लेकिन मैंने फिनाले में अपना बेस्ट दिया था।