Saturday, October 19, 2024
MGU Meghalaya
HomeमनोरंजनSunny Deol: सनी देओल के पास है बेशुमार संपत्ति, इतने करोड़ के...

Sunny Deol: सनी देओल के पास है बेशुमार संपत्ति, इतने करोड़ के है मालिक

Sunny Deol: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर सनी देओल आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। सनी देओल ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई हैं। साथ ही उनकी दमदार आवाज और शानदार बॉडी के लोग दीवाने हैं।

Sunny Deol: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर सनी देओल आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। सनी देओल ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई हैं। साथ ही उनकी दमदार आवाज और शानदार बॉडी के लोग दीवाने हैं।
सनी देओल की फिल्में जब सिनेमाघरों में लगती हैं, तो उनकी कड़कती आवाज से थिएटर तक हिल जाता है। पर्दे पर ‘एंग्री मैन’ की छवि वाले सनी देओल आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं इस खास मौके पर आज हम आपको उनकी नेट वर्थ के बारें में बताने जा रहें हैं।
Sunny Deol

सनी देओल के पास है बेहशुमार दौलत

बता दें कि सनी देओल का अपना एक अलग फैन बेस है। पिछले साल उनकी फिल्म ‘गदर 2’ ने शानदार सफलता हासिल की। अभिनेता ने शुरू से ही फिल्मी पर्दे पर अपनी एक एंग्री मैन वाली छवि बनाई और खलनायकों की छुट्टी की। सिर्फ पर्दे पर ही नहीं उनकी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाका किया।
Sunny Deol
सनी केवल एक अभिनेता ही नहीं हैं, वह एक बिजनेस मैन भी हैं और सांसद भी रह चुके हैं। इससे यह पता चलता है कि ना सिर्फ फिल्मों से बल्कि अभिनेता के पास उनके बिजनेस से भी पैसे आते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपनी फिल्म ‘गदर 2’ के लिए आठ करोड़ रुपये लिए थे। बता दें कि अभिनेता के पास आलीशान घर के साथ ही खेती वाली जमीन और फार्म्स भी हैं।
अभिनेता की कुल संपत्ति की बात की जाए तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 130 करोड़ रुपए है। इसमें बीस करोड़ रुपये से ज्यादा की खेती वाली जमीन हैं। अभिनेता अभिनय के अलावा अपना प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं। उनके पास डबिंग स्टूडियो भी है। अभिनेता एंडोर्समेंट के जरिए भी कमाई करते हैं। उनके परिवार के पास कई बड़े रेस्टोरेंट भी हैं।

 

- Advertisment -
Most Popular