Sunny Deol: शादी के 11 साल बाद तक सनी देओल का चल इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, नाम जान रह जाएंगे हैरान

Sunny Deol: सनी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ- साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब लाइमलाइट में छाए रहें हैं। इसके बावजूद उनकी इश्क की दास्तान किसी से छुपी नहीं है।सनी देओल का नाम बॉलीवुड की कई हसीनाओं के साथ जुड़ा, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चे उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के रहे।

0
622
Sunny Deol

Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल आज अपना 66 वां जन्मदिन मना रहें हैं। सनी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। वहीं पिछले साल रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘गदर 2’ ने तो बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए थे। सनी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ- साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब लाइमलाइट में छाए रहें हैं।

इसके बावजूद उनकी इश्क की दास्तान किसी से छुपी नहीं है।सनी देओल का नाम बॉलीवुड की कई हसीनाओं के साथ जुड़ा, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चे उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के रहे। सनी देओल ने 1984 में लंदन की रहने वालीं पूजा देओल से अरेंज मैरिज की थी। शादी के बाद वे दो बेटों- करण देओल और राजवीर देओल के पिता भी बने। हालांकि इसके बाद उनका नाम एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ लिंक हुआ और सालों तक उन्हें डेट करने की खबरें रहीं।

Sunny Deol

इस एक्ट्रेस के साथ जुड़ा था सनी देओल का नाम

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शादी होने के बाद सनी देओल जिस एक्ट्रेस के प्यार में गिरफ्तार हुए थे, वे डिंपल कपाड़िया थीं। सनी देओल और डिंपल कपाड़िया ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया था। वे ‘अर्जुन’, ‘मंजिल-मंजिल’, ‘आग का गोला’, ‘गुनाह’ और ‘नरसिम्हा’ में एक साथ दिखाई दिए और इसी दौरान उनके अफेयर की खबरें आने लगीं।

ये तब की बात है जब डिंपल राजेश खन्ना से अलग हो गई थीं, हालांकि तब उनका तलाक नहीं हुआ था। वहीं सनी पूजा से शादी कर चुके थे।सनी देओल और डिंपल कपाड़िया को लेकर कहा जाता है कि दोनों ने 11 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। हालांकि दोनों में से किसी ने कभी भी इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया। लेकिन ये अफवाहें तब सच मानी जाने लगी जब सनी देओल की एक्स गर्लफ्रेंड अमृता सिंह ने इस बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए।

ये भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु ने उठाए खुद की अदाकारी पर सवाल, बोलीं- ‘मैं बुरी एक्ट्रेस..’

Sunny Deol

अमृता सिंह से भी चला था अमृता सिंह का चक्कर

सनी देओल की एक्स गर्लफ्रेंड अमृता सिंह ने इनडायरेक्टली इशारा करते हुए एक पुराने इंटरव्यू में कहा था, ‘मुझे लगता है कि उसे वो लड़का मिल गया है जिसे वो उसे चाहती हैं। तो क्या हुआ अगर ये कहीं नहीं जा रहा है, जब आपने पहले से ही एक जिंदगी जी ली हो, और आप उस रिश्ते से खुश हैं जो एक स्टेटस पर है।’

बता दें कि सनी देओल ने 1983 में फिल्म ‘बेताब’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था जिसमें अमृता सिंह उनके साथ दिखाई दी थीं। इसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें सामने आईं। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं चला और एक साल बाद ही सनी देओल ने शादी कर ली थी।