दिल्ली में बढ़ती ठंड के साथ छाएगी धूप, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
Weather Report : देश में सर्दियों ने दस्तक दें दी है। इसके साथ ही देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की गई हैं। बीते दिन दिल्ली में अब तक की सबसे ठंडी रात रहीं। कल राजधानी का तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये तापमान सामान्य से चार डिग्री कम था। सफदरजंग में पिछले दो सालों के बाद सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। माना जा रहा है कि दिल्ली में सभी जगह आज और कल धुंध छाई रहेंगी।
ऐसा रहेगा आज का मौसम
राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के संभावना हैं। साथ ही अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता हैं। बता दें कि उत्तर-पश्चिमी में ठंडी हवाओं के साथ-साथ साफ आसमान भी रहेगा। इसके अलावा कुछ दिनों तक रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता हैं।
बहुत खराब श्रेणी में है हवा
ठंड के साथ-साथ दिल्ली की वायु गुणवत्ता भी बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई हैं। दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) इस वक्त 294 पर पहुंच गई है। गौरतलब है कि अभी भी कई राज्यों में पराली जलाने की घटनाएं हो रहीं हैं। बीते दिन ही पंजाब में 44 और हरियाणा में 28 जगह पर पराली जलाई गई। माना जा रहा है कि आने वाले समय में दिल्ली की हवा और खराब श्रेणी में पहुंच सकती हैं।