Ranbir-Alia Daughter Name: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने किया बेटी के नाम का ऐलान, घर के इस सदस्य ने रखा नाम

0
465
Alia Daughter
Alia Daughter

Ranbir-Alia Daughter Name: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इंडस्ट्री के मोस्ट लविंग कपल में से एक हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने एक बेटी को जन्म दिया था, जिसके बाद से ही उसके नाम को लेकर चर्चा जारी थी। अब उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बेटी के नाम का ऐलान कर दिया है।

Capture 2

एक्ट्रेस ने किया बेटी के नाम का खुलासा

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपना बेटी के नाम का खुलासा किया है। इस तस्वीर में रणबीर कपूर अपनी बेटी को गोद में लिए खड़े हैं और आलिया उन्हीं के बगल में खड़ी नजर आ रही हैं। पोस्ट मे सामने की दीवार पर एक जर्सी दिख रही है जिस पर नाम लिखा है राहा। इसके बाद एक्ट्रेस ने कैप्शन में बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम राहा रखा है।

 

आलिया ने बताया नाम का मतलब

आलिया ने पोस्ट के कैप्शन में अपनी बेटी के नाम का मतलब भी बताया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”‘राहा’ नाम (उनकी बुद्धिमान और अद्भुत दादी द्वारा चुना गया) के बहुत सारे सुंदर अर्थ हैं …

राहा, अपने शुद्धतम रूप में दिव्य पथ का अर्थ है
स्वाहिली में वह ‘जॉय’ है,
संस्कृत में राहा एक वंश है,
बांग्ला में – आराम, चैन, राहत,
अरबी में शांति ,
इसका अर्थ खुशी, स्वतंत्रता और आनंद भी है। और अपने नाम के अनुरूप, पहले क्षण से जबसे हमने इसे गोद में लिया – हमने यह सब महसूस किया!

शुक्रिया राहा, हमारे परिवार को जीवित करने के लिए, ऐसा लगता है जैसे हमारी जिंदगी अभी शुरू ही हुई है।