Salman Khan Birthday : बर्थडे पार्टी में नजर आए कई बड़े सितारे, बहन और बहनोई ने होस्ट की ग्रैंड पार्टी

0
318
Salman Khan Birthday
Salman Khan Birthday

Salman Khan Birthday : बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान आज 27 दिसंबर, 2022 को 57वां साल के हो गए हैं। सलमान के जन्मदिन पर उनकी बहन अर्पिता और बहनोई आयुष शर्मा ने अपने घर पर एक ग्रैंड पार्टी होस्ट की। पार्टी में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे पहुंचे। हालांकि देर रात शाहरुख खान (shahrukh khan) की मौजूदगी से पार्टी (Salman Khan Birthday) में चार-चांद लग गए।

रात 3 बजे पहुंचे किंग खान

r10 15

r7 2 2

r9 16

सलमान खान के जन्मदिन की पार्टी में वैसे तो कई सितारे पहुंचे थे। लेकिन शाहरुख खान की एंट्री से इंटरनेट पर तूफान मच गया। बता दें कि रात करीब 3 बजे बादशाह, दबंग खान को विश (Salman Khan Birthday) करने अर्पिता के घर पहुंचे। बर्थडे पार्टी (Salman Khan Birthday) में शाहरुख एक दम कूल अंदाज में नजर आए। किंग खान और सलमान खान दोनों ने ब्लैक टीशर्ट पहन रखी थी। दोनों स्टार्स ने देर रात मीडिया के सामने तस्वीरें भी खिचवाई। साथ ही सलमान खान ने पत्रकारों और अपने फैंस के सामने केक काटा। 

इन हस्तियों ने की शिरकत

r8 1 2

देर रात तक चले सलमान खान के बर्थडे बैश (Salman Khan Birthday) में शाहरुख खान के अलावा संगीता बिजलानी, सुनील शेट्टी, तब्बू, पूजा हेगड़े, कार्तिक आर्यन और सोनाक्षी सिन्हा ने शिरकत की। साथ ही रितेश और जिनेलिया ने भी पार्टी में खूब मस्ती की। हालांकि इस मौके (Salman Khan Birthday) पर सलमान के परिवार के साथ-साथ राजनेता बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीशान सिद्दीकी भी मौजूद रहें।