आज बन रहा है धनिष्ठा और पंचक का नक्षत्र, भूलकर भी नहीं करें ये कार्य

0
381
Dhanishta Nakshatra
Dhanishta Nakshatra

Dhanishta Nakshatra : आज यानी 27 दिसंबर 2022 दिन मंगलवार को पौष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि हैं। आज रात 10 बजकर 52 मिनट तक पंचमी तिथि रहेगी। साथ ही आज से पंचक के भी शुरुआत हो रहीं है। कहा जाता है कि पंचक के समय कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।

इसके अलावा आज शाम 5 बजकर 28 मिनट तक वज्र योग भी रहेगा, जिसमें कपड़े, सोना और वाहन आदि की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। हिन्दू मान्यता के अनुसार, वज्र योग में किसी भी चीज को खरीदने से पैसे की हानि या आपके साथ दुर्घटना हो सकती हैं।

रवि योग का भी बन रहा है संयोग

r5 2 2

हिन्दू धर्म, में रवि योग को बहुत शुभ माना जाता हैं। कहा जाता है कि रवि योग में लगभग 13 कुयोगों का अपने आप विनाश होता है। इसलिए इस शुभ योग में किसी किसी भी प्रकार के शुभ कार्य संपन्न किए जाते है। आज यानी 27 दिसंबर को दोपहर 2:27 से रवि योग लग रहा है, जो अगले दिन की सुबह 07 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।

इसके अलावा आज दोपहर 2 बजकर 27 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र योग भी बना रहेगा। बता दें कि धनिष्ठा नक्षत्र में जन्मे बच्चे को ऊर्जावान, पराक्रमी और तेजस्वी माना जाता हैं।

आज से शुरू हो रहा है साल का आखिरी पंचक

r6 2 2

हिन्दू धर्म में, सभी बाधाओं को दूर करने के लिए पंचक की भी मदद ली जाती हैं। बता दें कि आज 27 दिसंबर 2022 की सुबह 03:31 से आखिरी पंचक (2022 Panchak) का आरंभ हो रहा है, जिसका समापन 31 दिसंबर 2022 की सुबह 11:47 पर होगा। पंचक के दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। इसके अलावा घर में लकड़ी से बनी चीजों का सामान भी नहीं लाना चाहिए।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।