South Block Digital South Block Digital
Admission
Admission
Admission
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. टेक्नोलॉजी
  3. IMAX के सपोर्ट के साथ सोनी का Bravia XR X90L TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
 IMAX के सपोर्ट के साथ सोनी का Bravia XR X90L TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
टेक्नोलॉजी

IMAX के सपोर्ट के साथ सोनी का Bravia XR X90L TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

by News Desk June 26, 2023

दिग्गज टेक कंपनी Sony ने अपनी टीवी सीरीज Bravia XR X90L TV को भारत में लॉन्च कर दिया है। बता दें कि नई टीवी सीरीज X90K का अपग्रेडेड वर्जन है। सोनी के इस टीवी मे कई ऐसे फीचर्स हैं जो यूजर्स को काफी बेहतर अनुभव प्रदान करने वाले हैं। उदाहरण के लिए Sony Bravia XR X90L के साथ क्वॉन्टम डॉट LED डिस्प्ले पैनल है। Sony Bravia XR X90L टीवी को 55 इंच से लेकर 75 इंच तक की साइज में पेश किया गया है। और भी कई फीचर्स हैं जिसके बारें में हमने विस्तार से बातें की है…

Sony Bravia XR X90L TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

फीचर्स की बात करें, तो सोनी के तीनों टीवी Ultra-HD full-array LED डिस्प्ले के साथ आते हैं। इनका रेजलूशन 3840×2160 पिक्सल है। डिस्प्ले में सोनी की Triluminos quantum-dot टेक्नोलॉजी दी गई है।  ऑडियो की बात करें, तो टीवी में X-balanced स्पीकर दिया गया है, जो कि Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आता है। टीवी में Dolby Atmos और Dolby Vision का सपोर्ट मिलता है। यह टीवी IMAX Enhanced सर्टिफाइड हैं, जो कि आपको शानदार विजुअल एक्सपीरियंस प्रोवाइड करेंगे।

Sony Bravia XR-X90L सीरीज Android TV पर काम करते हैं। इसके साथ इसमें Google TV यूजर इंटरफेस मिलता है। इसके साथ IMAX का भी सपोर्ट है। इसमें Netflix Adaptive मोड भी है। Sony Bravia XR X90L में गूगल असिस्टेंट और 10,000 एप्स का सपोर्ट मिलेगा। टीवी के साथ मल्टी ऑडियो साउंड Apple AirPlay 2 और HomeKit का सपोर्ट है। इसके साथ Sony PlayStation 5 गेमिंग कंसोल को भी इस्तेमाल किया जा सकता अन्य फीचर्स में Sony Cognitive Processor XR शामिल है। जैसे कि हमने बताया इन टीवी में X-Protection PRO टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कि टीवी को डस्ट और ह्यूमिडिटी रसिस्टेंट बनाती है।

सोनी के इस टीवी की कीमत

Sony Bravia XR X90L के 55 इंच मॉडल XR-55X90L की कीमत 1,39,990 रुपये है। वहीं 65 इंच XR-65X90L की कीमत 1,79,990 रुपये है। 75 इंच टीवी की कीमत के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

 

Share This:

Tags: Sony Best TV Sony Bravia TV Sony Bravia XR-X90L Sony Bravia XR-X90L Series Sony Bravia XR-X90L Series Features Sony Bravia XR-X90L Series Specifications Sony TV latest Tech News Tech News hindi tech news today
Previous post
Next post

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Our Clients

mahatma gandhi university copy
Excel group
Beauty merlin
Pappu-pass-hogya
QCI-india
Vcampus
Mahatma gandhi pre school
MGUI
QCI
Mahatma gandhi public school
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.