संपत्ति के लिए बेटे ने मां की ले ली जान, बेसबॉल के बल्ले से मारकर की हत्या

0
305
mumbai son killed mother
mumbai son killed mother

मायानगरी मुंबई से चौंका देने वाली घटना सामने आई है। संपत्ति विवाद के लेकर एक शख्स ने अपनी 74 वर्षीय मां की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को नदी में फेंक दिया।  शख्स ने अपनी मां को बेसबॉल बैट से कई बार सिर पर मारा जिस कारण महिला की मौत हो गई।

यह दिल दहला देने वाली घटना मुंबई के विले पार्ले इलाके की है। पुलिस ने बताया की 43 साल के व्यक्ति ने अपनी 74 वर्षीय बूढ़ी मां को संपत्ति के लालच में आकर मौत के घाट उतार फेंका। पुलिस ने आरोपी का नाम सचिन और बूढ़ी महिला का नाम विना कपूर बताया। सचिन ने अपनी मां वीना कपूर के सिर पर बेसबॉल के बल्ले से कई बार वार करके हत्या को अंजाम दिया। इतना ही नही हत्या के बाद बेटे ने मां के शव को नदी में फेंक दिया।

एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने वीना कपूर की हत्या के आरोप में 43 वर्षीय व्यक्ति को उसके 25 वर्षीय नौकर के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया, “मंगलवार की रात, कल्पतरु सोसाइटी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने जुहू पुलिस से संपर्क किया और कहा कि सोसाइटी की एक महिला लापता हो गई है। शिकायत के आधार पर, पुलिस ने जांच शुरू की। महिला के मोबाइल की लोकेशन उसकी बिल्डिंग के पास मिली, जबकि उसका बेटा पनवेल में था। अगले दिन उसके बेटे और उसके नौकर को थाने लाया गया।”

थाने में सख्ती से पूछताछ के बाद दोनों आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ के दौरान, आरोपी सचिन ने खुलासा किया कि उसने गुस्से में आकर अपनी मां के सिर पर कई बार बल्ले से वार किया और हत्या कर दी। आरोपी बेटे ने बताया कि अपनी मां के साथ उसका संपत्ति का विवाद चल रहा था। इसी कारण उसने हत्या की और मां के शव को रायगढ़ जिले में माथेरान के पास एक नदी में फेंक दिया।” पुलिस ने बताया कि महिला का बड़ा बेटा अमेरिका में रहता है। अधिकारी ने कहा, “महिला के छोटे बेटे और उसके नौकर के खिलाफ 302 (हत्या) और 201 (अपराध के सबूत मिटाने) सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।”