चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के मद्देनजर इतनी ट्रेनें की गई रद्द, तीन दिन तक हो सकती है बारिश

0
398
Cyclone Biperjoy

चक्रवार्ती तूफान बिपरजॉय कल शाम तक गुजरात और महराष्ट्र के तटों से टकरा सकता है। बिपरजॉय एक चक्रवाती तूफान है जिसको लेकर इस समय चर्चाए जोरों पर है। दरअसल ये तूफान जल्द ही गुजरात और महाराष्ट्र के तटों से टकराने वाला है। इसके आने से पहले ही इसका असर गुजरात और महाराष्ट्र के तटों पर देखा जाने लगा है। समुद्री लहरें ऊंची हो रही हैं और हवाएं भी काफी तेज चल रही हैं। चक्रवर्ती बिपरजॉय के मद्देनजर रेलवे ने भी अब 95 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसको लेकर पश्चिम रेलवे का कहना है कि 15 जून तक ये ट्रेन है रद्द रहेगी। बता दे कि गुजरात से अब तक 37000 ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचा जा चुका है। तूफान को लेकर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को तूफान से प्रभावित होने वाले जिलों में तैनात किया गया है।

 

Cyclone Biperjoy

 

15 तारीख को गुजरात पहुंचेगा तूफान

बिपरजॉय तूफान का असर बिजली आपूर्ति पर भी पड़ेगा जिसके मद्देनजर बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए तत्काल 597 टीम में तैयार किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। गुजरात और महाराष्ट्र में इसका असर दिखने वाला है। इसके मद्देनजर गुजरात और महाराष्ट्र की सरकारें तैयारियों में लगी हुई है। इस चक्रवाती तूफान को लेकर मौसम विभाग की माने तो चक्रवर्ती तूफान बिपरजॉय 15 तारीख की शाम को गुजरात और महाराष्ट्र के तटों से टकराएगा। इसी बीच गुजरात के द्वारका में चक्रवात बिपरजॉय के मद्देनजरअसुरक्षित घोषित किए गए एक रिले टावर को ध्वस्त कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार यहां पर नया टावर बनाया जाएगा। मौसम विभाग ने बताया है की चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण महाराष्ट्र और गुजरात में तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है।

 

Cyclone Biperjoy

 

 

 

मुंबई में भी समुंद्री लहरें हुई उंची

मायानगरी मुंबई में भी चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव देखने को मिल रहा है। मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास समुद्री लहरें ऊंची हो गई है और इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।  मुंबई से लेकर केरल के तट तक समुद्र में तूफानी लहरें उठ रही हैं और इसको देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि चक्रवर्ती तूफान बिपरजॉय अधिक नुकसान भी पहुंचा सकता है। महराष्ट्र और गुजरात सरकार का दावा है कि वे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और हर चीज का ध्यान रखा जा रहा है।