Mithun Sankranti 2023 : मिथुन संक्रांति के दिन करें दान-पुण्य, क​रियर के साथ-साथ धन-धान्य और यश-कीर्ति में भी होगी वृद्धि

0
486
Mithun Sankranti 2023

Mithun Sankranti 2023 : हिंदू धर्म में प्रत्येक संक्रांति का अपना अलग महत्व है। हर एक संक्रांति किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होती हैं। धार्मिक मान्याता के अनुसार जब सूर्य देवता का राशि में परिवर्तन होता है तो उसे संक्रांति कहा जाता हैं। सूर्य देव (Mithun Sankranti 2023) जिस राशि में प्रवेश करते है उसे उसी ही राशि की संक्रांति का नाम दिया जाता हैं। इस बार 15 जून 2023 को सूर्यदेव का वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश होगा। ऐसे में इस दिन मिथुन संक्रांति मनाई जाएगी।

मिथुन संक्रांति के दिन किसी भी पवित्र नदी में स्नान करना शुभ होता है। इसके अलवा इस दिन दान करने से पुण्य फलों की भी प्राप्ति होती हैं। साथ ही आप पर और आपके परिवार के सभी सदस्यों पर सूर्य देव की सदैव कृपा बनी रहती है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार सूर्य देव 15 जून 2023 को शाम 6 बजकर 29 मिनट पर मिथुन राशि (Mithun Sankranti 2023) में प्रवेश होगा। वहीं संक्रांति तिथि के दिन स्नान-दान का उत्तम समय शाम में 6 बजकर 19 मिनट से लेकर 7 बजकर 20 मिनट तक है।

यह भी पढ़ें- Mithun Sankranti 2023 : मिथुन संक्रांति कब? जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

मिथुन संक्रांति पर राशि अनुसार इन चीजों का करें दान

  • मेष राशि : लाल वस्त्र, लाल फूल, मसूर दाल और तांबा आदि।
  • वृषभ राशि : चावल, दूध, सफेद कपड़े और चांदी आदि।
  • मिथुन राशि : हरे कपड़े, हरी सब्जियां, हरा चारा और हरी मूंग आदि।
  • कर्क राशि : सफेद वस्त्र, शक्कर, चांदी, चावल और दूध आदि।
  • सिंह राशि : लाल चंदन, लाल फूल, गुड़, सूर्य चालीसा, गेहूं और नारंगी कपड़े आदि।
  • कन्या राशि : कांसे के बर्तन, हरी सब्जियां, हरे फल, गाय को चारा और हरे वस्त्र आदि।
  • तुला राशि : सफेद वस्त्र, सुगंधित पदार्थ इत्र, खीर, चावल और सौंदर्य सामग्री आदि।
  • वृश्चिक राशि : लाल मूंगा, लाल वस्त्र, मसूर, लाल फूल और हनुमान चालीसा की किताब आदि।
  • धनु राशि : पीले कपड़े, गीता, रामायण या कोई धार्मिक पुस्तक, पीतल, हल्दी और सोना आदि।
  • मकर राशि : शनि चालीसा, काला तिल, काला वस्त्र और लोहा आदि।
  • कुंभ राशि : शनि चालीसा, लोहा, काला तिल और काला वस्त्र आदि।
  • मीन राशि : गीता, विष्णु सहस्रनाम की पुस्तक, पीले कपड़े, हल्दी, सोना और पीतल आदि।

यह भी पढ़ें- सूर्य जयंती पर जरूर करें ये काम, बिजेनस और नौकरी में मिलेगी सफलता

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।