Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी को दिया ‘ड्रामा क्वीन’ का टैग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

0
521
Sidharth Malhotra

Sidharth Malhotra: बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूट कपल माने जाने वाले एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी आए दिन अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। दोनों को अक्सर ही साथ में क्वालिटी स्पेंड करते देखा जाता हैं।

दोनों अपनी तस्वीरों, एयरपोर्ट लुक और अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के मजेदार पलों को लेकर लाइमलाट में छाए रहते हैं। वहीं अब सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी पार्टनर कियारा आडवाणी को ‘ड्रामा क्वीन’ कहा था।

Sidharth Malhotra

वायरल हुआ वीडियो

एक चिट- चैट शो में सिद्धार्थ मल्होत्रा को मजेदार रैपिड फायर में कुछ गानों के बोल संबंधित फिल्म कलाकारों को समर्पित करने के लिए कहा गया, जिनके साथ उनकी सबसे अच्छी दोस्ती है। जब होस्ट ने उनसे ‘ये छोरी बड़ी ड्रामा क्वीन है’ डेडिकेट करने के लिए कहा तो सिद्धार्थ मल्होत्रा ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘कियारा आडवाणी’।

इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘सिड-कियारा सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सिद्धार्थ अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते हैं और साथ ही जताते भी हैं।’वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सिद्धार्थ ने सही गाना डेडिकेट किया है। कियारा बेहद प्यारी हैं।’

ये भी पढ़ें: Rajkumar Rao: राजकुमार राव ने ‘भेड़िया 2’ और ‘स्त्री 3’ की रिलीज डेट को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया कौन सी फिल्म पहले होगी रिलीज

Sidharth Malhotra

‘शेरशाह’ के दौरान शुरू हुई थी दोनों की कहानी

सिड और कियारा ऑफ-स्क्रीन और ऑन-स्क्रीन दोनों जगह एक बेहतरीन बॉन्ड शेयर करते हैं। इस पावर कपल ने धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म शेरशाह की शूटिंग के दौरान डेटिंग शुरू की। ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के कारण ‘शेरशाह’ उस साल की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई।

और जल्द ही, यह एक मजबूत ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री में बदल गई। ‘शेरशाह’ के बाद दोनों ने अभी तक साथ में कोई दूसरी फिल्म साइन नहीं की है। अपने-अपने करियर की बात करें तो कियारा आडवाणी इन दिनों खूब धमाल मचा रही हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ थी, जिसे एक्ट्रेस के अभिनय के लिए खूब सराहा गया था।

वह अगली बार गेम चेंजर में राम चरण के साथ नजर आएंगी। वही, सिद्धार्थ भी अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं और जल्द ही स्क्रीन पर धमाल मचाने वाले हैं।