Honey Singh: हनी सिंह को नहीं पसंद खुद का ये गाना, बोलें- ‘परफॉर्म करने में खुद पर आती है…..’

0
756
Honey Singh

Honey Singh: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन सिंगर हनी सिंह आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हनी सिंह एक समय पर लाखों लोगों के दिल की धड़कन रह चुके हैं। अपने शानदार गानों की बदौलत हनी सिंह ने बच्चों और युवाओं के दिलों पर खूब राज किया।

वह देश के मशहूर रैपर, गायक और संगीत निर्माता हैं। भारतीय संगीत की दुनिया में रैप को लाने में उनका एक अहम योगदान रहा है। रैपर-गायक हनी सिंह ने अपना एल्बम ग्लोरी रिलीज कर दिया है और अब इसके प्रचार में काफी व्यस्त हैं। वहीं हाल ही में, एक बातचीत के दौरान हनी ने बताया कि उनका एक गाना ऐसा भी है, जिसे वो बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं।

Honey Singh

अपने पुराने गाने को लेकर बोलें हनी

हाल ही में एक मीडिया इंयरव्यू के दौरान हनी सिंह ने बताया कि आज ब्लू है पानी पानी उनके द्वारा लिखा गया सबसे खराब गाना है। उन्होंने इस गाने को खुद ही बकवास करार देते हुए कहा कि ये कोई गाना है? बता दें कि ये गाना यारियां फिल्म का है, जो साल 2014 में रिलीज हुई थी।

हनी सिंह ने कहा कि उनके अधिकतर पुराने गानों का कोई सिर पैर नहीं है। उन्होंने अपने गाने लुंगी डांस और पार्टी ऑल नाइट पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये किस तरह के गाने हैं? उन्होंने ब्राउन रंग की तारीफ करते हुए लिखा कि इस गाने को अच्छे से लिखा गया है और ब्लू आइज को भी लोग पसंद करते हैं। हनी ने आगे कहा कि लोग उन्हें ऐसे ही सर पर बिठाए हुए थे।

ये भी पढ़ें: Shilpa Shinde: शिल्पा शिंदे ने इंडस्ट्री को लेकर किया बड़ा खुलासा, फिल्म निर्माता पर लगया यौन उत्पीड़न का आरोप

Honey Singh

इन गानों के आज भी दीवाने है लोग

हनी ने कहा कि उनके ये गाने आज भी सुने जा रहे हैं और उन्हें इन गानों से आज भी पैसे मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन गानों पर जब उन्हें परफॉर्म करना होता है तो उन्हें खुद पर हंसी आ जाती है। बता दें कि इन दिनों हनी सिंह अपनी नई अल्बम ‘ग्लोरी’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं और वे इसका जमकर प्रचार कर रहे हैं।