Sign in
  • Home
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
    • Yojana
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
Search
South Block Digital DISCOVER THE ART OF PUBLISHING
  • Home
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
    • Yojana
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Home मनोरंजन Shreya Ghoshal: श्रेया घोषाल ने कोलकाता में होने वाले अपने शो को...
  • मनोरंजन

Shreya Ghoshal: श्रेया घोषाल ने कोलकाता में होने वाले अपने शो को किया स्थगित, कोलकाता रेप मामले से काफी अहत है गायका

By
News Desk
-
September 3, 2024
0
584
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
    Shreya Ghoshal

    Shreya Ghoshal: फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन सिंगर श्रेया घोषाल इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल श्रेया ने अपने कोलकाता में होने वाले शो को स्थगित कर दिया है। इस बात की जानकारी श्रेया ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर दी हैं।

    बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। कोलकाता में इस मामले को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस शर्मनाक मामले पर मनोरंजन जगत की ओर से भी कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।

    जॉन अब्राहम, कंगना, करीना, करण जौहर और ऋतिक रोशन समेत कई कलाकारों ने इस घटना पर दुख जताया। वहीं अब सिंगर श्रेया घोषाल ने भी इससे लेकर एक पोस्ट शेयर किया साथ ही अपना शो भी स्थगित कर दिया।

    Shreya Ghoshal

    Table of Contents

    Toggle
    • श्रेया शेयर किया पोस्ट
    • फैंस को लेकर बोलीं श्रेया

    श्रेया शेयर किया पोस्ट

    श्रेया घोषाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर घोषणा करते हुए कहा कि वो कोलकाता में होने वाले कॉन्सर्ट में प्रस्तुति नहीं देंगी। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि बलात्कार के मामले से आहत हैं और एक महिला होने के नाते, डॉक्टर के साथ हुई क्रूरता के बारे में सोचना भी अकल्पनीय है।

    श्रेया घोषाल ने लिखा कि गहरे दुख और दुखी दिल के साथ कॉन्सर्ट ‘श्रेया घोषाल लाइव’ को वो और उनके प्रमोटर किसी दूसरी तारीख पर करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वो इस वीभत्स और जघन्य घटना से बहुत आहत हैं। बता दें कि श्रेया का यह शो कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित होना था और जिसे अब अक्तूबर महीने की किसी अन्य तारीख में किया जा सकता है।

    ये भी पढ़ेैं: Imtiaz Ali: ‘चमकीला’ से पहले दिलजीत दोसांझ ने सुनाई थी इम्तियाज अली को अपनी फिल्म की कहानी, निर्देशन ने किया बड़ा खुलासा

    Shreya Ghoshal
    फैंस को लेकर बोलीं श्रेया

    श्रेया ने लिखा कि उनके लिए जरूरी है कि वो एक स्टैंड लें और लोगों के साथ एकजुटता दिखाएं। उन्होंने उम्मीद जताते हुए लिखा कि उनके फैंस और दोस्त इस कॉन्सर्ट की तारीख में बदलाव के फैसले को स्वीकार करेंगे और उनकी बात को समझेंगे।

    उन्होंने यह भी लिखा कि वो दुनिया में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हैं, न कि केवल देश के लिए। श्रेया ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों के पास जो टिकट हैं, वे शो की नई तारीख के लिए भी मान्य होगी।

    • TAGS
    • bollywood news
    • entertainment news
    • Entertainment News Hindi
    • Kolkata Rape Case
    • Shreya Ghoshal
    • Shreya Ghoshal Concert
    • Shreya Ghoshal News
    • Shreya Ghoshal Social Media
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleAditi Rao Hydari: 400 साल पुराने मंदिर के इर्द-गिर्द फेरें लेंगे अदिति राव हैदरी और उनके मंगेतर सिद्धार्थ, एक्ट्रेस ने बताई इसके पीछे की वजह
      Next articleWhat Is Teesta River Project: जानें क्या है तीस्ता नदी परियोजना और क्यों अक्सर इस परियोजना पर होता रहा हैं विवाद ?
      News Desk
      https://southblockdigital.com/
      Facebook Instagram Linkedin Twitter WhatsApp Youtube
      Sign in
      Welcome! Log into your account
      Forgot your password? Get help
      Privacy Policy
      Password recovery
      Recover your password
      A password will be e-mailed to you.
      ABOUT US

      South Block Digital में, हम सूचित रहने के महत्व को समझते हैं और हम अपने पाठकों को समाचार पर संतुलित और निष्पक्ष दृष्टिकोण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

      Contact us: editorialdesk@southblockdigital.com

      FOLLOW US
      Facebook
      Instagram
      Linkedin
      Twitter
      Youtube

      Copyright © 2024 | South Block Digital | All rights reserved

      • Terms & Conditions
      • Privacy Policy