Saturday, July 27, 2024
HomeखेलShoaib Malik : सानिया मिर्जा से अलग होने पर शोएब मलिक ने...

Shoaib Malik : सानिया मिर्जा से अलग होने पर शोएब मलिक ने तोड़ी चुप्पी, एक पॉडकास्ट में कर दिया खुलासा

Shoaib Malik : तीसरी शादी करने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने अब जाकर खुलकर बात की है। एक पॉडकास्ट में शोएब ने अपनी नई शादी और सानिया से अलग होने पर बात की है। गौरतलब है कि 20 जनवरी को शोएब ने सना जावेद के साथ निकाह कर ली। फोटो सामने आने के बाद लोगों का काफी हैरानी हुई थी। हालांकि, तब पाकिस्तान के एक टीवी चैनल के एक रिपोर्ट के अनुसार ये दावा किया गया कि सानिया के साथ विवाह के वावजूद भी शोएब के उनकी नई वीवी सना के साथ संबंध थे। बताया जा रहा था कि शोएब और सना तीन साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशीप में थे।

Shoaib Malik : सानिया मिर्जा से अलग होने पर शोएब मलिक ने तोड़ी चुप्पी, एक पॉडकास्ट में कर दिया खुलासा

हमें अपने दिल की सुननी चाहिए – शोएब मलिक

दरअसल, शोएब ने एक पॉडकास्ट में अपनी नई शादी और सानिया से अलग होने पर बात की। उन्होंने कहा, ”हमें लोगों की बात सुनने की जगह अपनी दिल की बात सुननी चाहिए। हमें वही करना चाहिए जो दिल कहे। यह कभी नहीं सोचना चाहिए कि लोग क्या कहेंगे। भले ही आपको यह समझने में कई साल लग जाए कि लोग क्या कहेंगे, वह क्या सोचेंगे, आप आगे बढ़ें और अपना काम करें। यह समझने में आपको 10 साल लग जाए या 20 साल। आपको अगर 20 साल बाद भी यह समझ में आए तो आप आगे बढ़ें।”

सानिया के परिवार ने साझा की थी अहम जानकारी

एक बयान में सानिया की टीम और उनके परिवार ने लिखा था- सानिया ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लोगों की नजरों से दूर रखा है। हालांकि, आज उनके लिए यह साझा करने की जरूरत पैदा हो गई है कि शोएब और उनका कुछ महीने पहले ही तलाक हो गया है। वह शोएब को उनकी आगे की नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं देती हैं। बयान में आगे लिखा गया था कि, ‘सानिया के जीवन के इस संवेदनशील समय में, हम सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों से अनुरोध करना चाहते हैं कि वे किसी भी अटकलबाजी में शामिल होने से बचें और उनकी निजता की आवश्यकता का सम्मान करें।’

शोएब मलिक ने हाल ही में की है तीसरी शादी

बता दें कि हाल ही में शोएब मलिक ने तीसरी शादी की है। पिछले कई दिनों से शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के बीच तलाक की खबरें सामने आ रही थी। लेकिन अचानक से शोएब मलिक ने शनिवार, 20 जनवरी को अपनी निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। तब पता चला कि शोएब मलिक ने अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद को अपना जीवनसाथी बना लिया है। सना भी तलाकशुदा हैं। तस्वीर के सामने आने के बाद हर कोई हैरान रह गया है। 28 साल की सना जावेद पाकिस्तान के कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। कई पॉपुलर शो का हिस्सा रह चुकी सना ने कुछ म्यूजिक वीडियो में भी परफॉर्म किया है।

ये भी पढ़ें : Sania-Shoaib : सानिया से शादी के बाद भी सना के साथ रिलेशनशिप में थे शोएब मलिक ! बड़ा खुलासा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular