Shiwangi Joshi : शिवांगी जोशी को झेलना पड़ा था काफी रिजेक्शन, सीनियर्स ने भी उड़ाया था मजाक

0
400
Shiwangi Joshi

Shiwangi Joshi : टीवी इंडस्ट्री एक्ट्रेस शिवांगी जोशी आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। शिवांगी ने अपने एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में एक खास मोकाम हासिल किया हैं। उन्हें शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से नेम-फेम मिला। इस शो में वो नायरा के अपोजिट रोल में थीं। शिवांगी की एक्टिंग को फैंस काफी पसंद करते हैं। लेकिन शिवांगी के लिए ये जर्नी इतनी आसान नहीं रही है। उन्होंने करियर के शुरुआती दौर में कई रिजेक्शन झेले हैं।

ezgif.com gif maker 3

सीनियर्स ने उड़ाया था शिवांगी का मजाक

आपको बता दें कि एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान शिवांगी ने बताया था कि उनके पहले शो में एक्टिंग को लेकर सीनियर्स ने उनका मजाक उड़ाया था। शिवांगी ने बताया, ‘लोग कहते थे पता नहीं कहां से ले आते हैं, सिर्फ शक्ल देखकर ले आते हैं। एक्टिंग तो आती नहीं. हमारा समय बर्बाद हो रहा है।’ वहीं एक और मीडिया इंटरव्यू में शिवांगी ने कहा था, ‘मेरे साथ खराब ट्रीटमेंट हुआ। मेरे डेब्यू शे को दौरान कई ऐसे सीनियर एक्टर्स थे, जो नए चेहरे को एप्रिशिएट नहीं करते हैं। उस वक्त मुझे ज्यादा कुछ पता नहीं था। वहां पर कुछ सीनियर एक्टर्स ने मेरी शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि मुझे कुछ नहीं आता।’

gvgftfty

इन शोज में नजर आ चुकी है शिवांगी

गौरतलब है कि शिवांगी ने शो खेलती है जिंदगी आंख मिचोली से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद वो बेइंतहा में नजर आईं। उन्होंने लव बाय चांस, बेगूसराय, ये है आशिकी, प्यार तूने क्या किया, बालिका वधू 2, फियर फेक्टर: खतरों के खिलाड़ी 2 जैसे शोज किए हैं। शिवांगी को सबसे ज्यादा फेम शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से मिला। वो इस शो में हिना खान की बेटी के रोल में थीं। शो में मोहसिन खान संग उनकी केमिस्ट्री देखने को मिली थी।