South Block Digital South Block Digital
Admission
Admission
Admission
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Whatsapp Instagram Youtube Facebook Twitter Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. खेल
  3. Sikhar Dhawan : शिखर धवन ने अपने पिताजी से लिया पंगा, जानें क्या है कारण ?
 Sikhar Dhawan : शिखर धवन ने अपने पिताजी से लिया पंगा, जानें क्या है कारण ?
Sikhar Dhawan
खेल

Sikhar Dhawan : शिखर धवन ने अपने पिताजी से लिया पंगा, जानें क्या है कारण ?

by News Desk August 30, 2023

Sikhar Dhawan : एशिया कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड घोषित होने के बाद से ही चर्चाओं का बाजार गर्म है। वैसे तो दो से तीन खिलाड़ियों को टीम में नहीं चुने जाने पर बवाल मचा हुआ है लेकिन इस स्क्वॉड में एक नाम नहीं होने से इंडियन फैंस के बीच काफी शोर है। वो शिखर धवन है। फैंस का मानना है कि शिखर धवन के साथ अन्याय हो रहा है। इस बात की गवाही उनके आंकड़े दे रहे हैं। लेकिन शिखर धवन को इस बात का मलाल नहीं है, वे अपनी जिंदगी में मस्त नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब जमकर वायरल हो रहा है जिसमें शिखर धवन सहमे और डांट सुनते नजर आ रहे हैं।

Sikhar Dhawan
Sikhar Dhawan

गब्बर ने अपने पिताजी से लिया पंगा

जी हां, दरअसल धवन की एक रील सोशल मीडिया पर छा चुकी है जिसमें वे डरे-सहमे नजर आए।  धवन शानदार एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि वीडियो में शिखर धवन ही एक्टर नहीं बने हैं बल्कि उनके पिता ने भी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है। पिता ने शिखर का कॉलर पकड़ते हुए डॉयलाग की लिप्सिंग करते हुए कहा, ‘ऊंची आवाज में बात मत किया करो, शोर हमें पसंद नहीं।’ पिता के इस अंदाज के बाद शिखर धवन डरे-सहमें ‘जी सर’ बोलते नजर आए। धवन ने कैप्शन में लिखा, ‘बापू से ऊंची आवाज में बात मत करना नहीं तो महंगा पड़ेगा।’

फैंस ने दिए अलग-अलग रिएक्शन

गब्बर का यह अंदाज देख फैंस काफी अलग-अलग रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग कमेंट्स में एशिया कप में उन्हें न चुने जाने पर बीसीसीआई पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। एक ने तो यहां तक कह दिया कि धवन को अब एक्टिंग करनी चाहिए। एशिया कप की बात करें तो भारतीय टीम एशिया कप के लिए श्रीलंका में पहुंच चुकी है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 2 सितंबर से करने वाली है जहां वो पाकिस्तान के टीम के साथ भिडेगी।

Ravi Shastri on Sikhar Dhawan : “धवन को वो सम्मान नहीं मिलता जिसका वो हकदार है…” रवि शास्त्री ने धवन को लेकर दिया बड़ा बयान

Tags: Latest sports news hindi Sikhar Dhawan Sikhar Dhawan 2023 Sikhar Dhawan in Asia Cuip Sikhar Dhawan On World Cup Sikhar Dhawan Reels Sikhar Dhawan Video sports news sports news today Sports news updates
Previous post
Next post

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Our Clients

mahatma gandhi university copy
Excel group
Beauty merlin
Pappu-pass-hogya
QCI-india
Vcampus
Mahatma gandhi pre school
MGUI
QCI
Mahatma gandhi public school
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Whatsapp Instagram Facebook Twitter Youtube Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.