Shailesh Lodha : शैलेश लोढ़ा ने कपिल शर्मा शो की आलोचना करने पर तोड़ी चुप्पी, बोलें- ‘इस तरह की कॉमेडी से असहमत हूं, मैं सहज नहीं हूं’

0
535
Shailesh Lodha
Shailesh Lodha

Shailesh Lodha : टीवी का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाले शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ बीते लंबे समय से सुर्खियों में छाया हुआ है। शो के एक्टर्स ने शो के प्रोड्यूसर आसित कुमार मोदी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले एक्टर शैलेश लोढ़ा ने खुलासा किया कि निर्माता असित कुमार मोदी द्वारा उनके साथ अपमानजनक लहजे का इस्तेमाल करने के कारण उन्होंने शो छोड़ दिया।

पिछले साल, एक्टर द कपिल शर्मा शो में भी दिखाई दिए थे। हालांकि कपिल के शो की शैलेश ने आलोचना की थी जिसकी एक पुरानी क्लिप इंटरनेट पर वायरल होने के बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अब, एक लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्टर ने इस पर चुप्पी तोड़ी है और सफाई दी है।

thhyyh

कपिल शर्मा शो को लेकर Shailesh Lodha ने दी सफाई

आपको बता दें कि हाल ही में शैलेश लोढ़ा ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान द कपिल शर्मा शो में उनकी उपस्थिति और उसके तुरंत बाद हुई ट्रोलिंग के बारे में पूछा गया था। इस पर एक्टप ने कहा, “कपिल और मैंने एक साथ काम किया है और 2012 में हमने सिंगापुर में एक साथ शो किया था। मैं उस समय जो कहना चाह रहा था वह था कि बुआ, दादी का मेहमानों के साथ फ्लर्ट करना हमारी संस्कृति के अनुसार सही नहीं है और मैं अब भी इस पर कायम हूं। मैं इस तरह की कॉमेडी से असहमत हूं, मैं सहज नहीं हूं।

ये भी पढ़े: Rekha : क्या दूध के ग्लास के कारण टूट गया था रेखा और इस एक्टर का रिश्ता! जानें पूरी कहानी

लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं उनके शो में कभी नहीं जाऊंगा और दुनिया को नहीं बताऊंगा कि मैं क्या कर रहा हूं? मैं उनके शो में गया और हिंदी कविता की ताकत दिखाई। जब मैंने अपनी कविता ‘मां’ सुनाई तो शो में मौजूद हर शख्स की आंखों में आंसू थे। मैं वहां गया और साथ ले गया कविता की ताकत। एक कलाकार के रूप में कपिल इसमें कोई शक नहीं कि वह महान हैं और एक दोस्त हैं।“

ygjygjuj

शैलेश भी हो सकते है बिग बॉस 17 का हिस्सा

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से ये खबर चर्चा में है कि, शैलेश लोढ़ा के सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में नजर आने वाले हैं। उनके शो में कंफर्मेशन की पुष्टि बिग बॉस 17 अपडेट्स नाम के एक इंस्टा पेज द्वारा की गई थी। हालांकि ना तो मेकर्स और ना ही एक्टर ने इसे लेकर कोई ऑफिशियली कंफर्मेशन दी है।