Shahrukh Khan : ‘जवान’ की रिलीज से पहले तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे शाहरुख खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

0
369
Shahrukh Khan
Shahrukh Khan

Shahrukh Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉच किया गया हैं। फिल्म को लेकर लोगों के बीच गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है। ये खुमार एडवांस बुकिंग में भी नजर आ रहा है। धड़ल्ले से फिल्म की टिकटें बुक हो रही हैं। वहीं अब फिल्म की रिलीज से पहले शाहरुख खान बेटी सुहाना खान, नयनतारा के साथ तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन करने गए। उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस लुक में नजर आए Shahrukh Khan

आपको बता दें कि शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म जवान की रिलीज से पहले मंदिरों में अपनी अर्जी लगाते नजर आ रहें हैं। हाल ही में शाहरुख तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे जहां से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही वो दर्शन करने के बाद अपने फैंस को ग्रीट करते नजर आ रहे हैं। वहीं एक्टर के लुक की बाच करें तो उन्होंने व्हाइट कलर के कपड़े पहने थे। सुहाना खान और नयनतारा भी व्हाइट सूट में नजर आईं। वीडियो में सभी दर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं।

Shahrukh Khan

ये भी पढ़े: https://youtu.be/4YnepA_yhCg?si=wn83PKt9CHYYKmxo

वैष्णो देवी भी गए थे शाहरुख

शाहरुख खान जवान के ट्रेलर के रिलीज से पहले जम्मू-कश्मीर में स्थित मां वैष्णों देवी के दर्शन के लिए भी गए थे। शाहरुख खान का वो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, उन्होंने अपने चेहरे को कवर कर रखा था ताकि कोई उन्हें पहचान ना पाए। शाहरुख ने डेनिम और टी-शर्ट के साथ हुडी पहनी हुई थी। उन्होंने हुडी से अपना सिर कवर कर रखा था साथ ही मास्क लगा रखा था।

ezgif.com webp to jpg 4

‘जवान’ की स्टारकास्ट

‘जवान’ की बात करें तो इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और प्रियामणि लीड रोल में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्त देने के लिए पूरी तरह तैयर है। इस फिल्म को एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है।