Shahrukh khan vs Virat kohli : बॉलीवुड किंग ने किंग कोहली को कहा ‘दामाद’, फैंस के बीच चल रही वॉर पर लगाया पूर्णविराम

0
374
Shahrukh khan vs Virat kohli
Shahrukh khan vs Virat kohli

Shahrukh khan vs Virat kohli : क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी वर्ल्ड कप का स्टेज सज गया है। इस वक्त फैंस का उत्साह चरम पर हैं क्योंकि इस टूर्नामेंट के आगाज में बस कुछ ही दिनों का समय बचा है। स्टेडियम में क्रिकेटरों के बीच जंग देखने के लिए सभी इंतजार कर रहे हैं। क्रिकेट के किंग विराट कोहली टीम इंडिया के सबसे बड़े सितारे में से एक हैं। इस World Cup में क्रिकेट के किंग कोहली की अहम भूमिका रहने वाली है। विराट कोहली के फैंस दुनियाभर में हैं और सबकी नजर उन्हीं पर टिकी हुई है। उधर बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर तलहका मचा रही है। ‘पठान’ के बाद ‘जवान’ की ताबड़तोड़ कमाई से किंग खान काफी खुश हैं। शाहरुख खान का भी हर कोई दिवाना है। इसलिए भी दोनों किंग के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। शाहरुख खान कई बार विराट कोहली की तारीफ कर चुके हैं। इसी बीच Shahrukh Khan ने कोहली को अपना दामाद बताया है।

Shahrukh khan vs Virat kohli : बॉलीवुड किंग ने किंग कोहली को कहा 'दामाद'

शाहरुख खान ने विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान

जी हां दरअसल, शाहरुख ने हाल ही में फैंस के लिए आस्क मी सेशन रखा और उन्हें थैंक्यू भी कहा। इस दौरान एक यूजर ने शाहरुख खान से क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर सवाल पूछा। जवाब में किंग खान ने किंग कोहली को दामाद बताकर सभी को चौंका दिया है और उनका ये बयान खूब वायरल हो रहा है। हुआ यूं कि किंग खान के एक फैन ने एक्टर से क्रिकेटर विराट कोहली के बारे में कुछ कहने के लिए कहा। #AskSRK कैंपेन के दौरान एक फैन ने शाहरुख से कहा-सर विराट कोहली के बारे में कुछ कहिए, क्‍योंकि हम लगभग हर रोज फैन वार पोस्‍ट देखते रहते हैं। कोहली के बारे में Jawan style में कुछ कहिए। इस पर शाहरुख ने जवाब में लिखा- ‘मैं विराट कोहली से प्‍यार करता हूं। वह मेरे लिए अपने जैसा ही है। मैं हमेशा उसकी बेहतरीन के लिए प्रार्थना करता हूं…भाई दामाद जैसा है हमारा। बस फिर क्या उसके बाद से फैंस ये सोच रहे हैं कि आखिर शाहरुख ने ये क्यों कहा।

दोनो के फैंस के बीच सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है वॉर

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के फैंस और विराट कोहली के फैंस के बीच वॉर चल रहा है। एक का कहना है कि किंग खान दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय भारतीय सेलेब हैं.. तो दूसरे का कहना है कि विराट कोहली को शाहरुख से ज्यादा दुनिया जानती है। हालांकि, अब शाहरुख ने एक बार फिर से बता दिया है कि विराट के साथ उनका रिश्ता कितना गहरा है। शाहरुख का विराट कोहली के साथ यह ‘रिश्‍ता’ दोहरा है। देश की मशहूर शख्सियत होने के नाते दोनों की ‘आपसी जुगलबंदी’ तो हैं ही, इसके साथ ही विराट शाहरुख की को-स्‍टार अनुष्‍का शर्मा के पति भी हैं। अनुष्‍का ने अपने फिल्‍मी करियर की शुरुआत ही फिल्‍म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के साथ की थी जिसमें ‘किंग खान’ हीरो के रोल में भी। भले ही इन फिल्‍मों में शाहरुख, अनुष्‍का के Co-Star रहे हों, लेकिन 35 वर्षीय बॉलीवुड एक्‍ट्रेस ने किंग खान को सहयोगी हीरो के बजाय अपना मेंटोर ही माना है। इस वजह से किंग खान और क्रिकेट किंग के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है।

Shahrukh Khan : ‘जवान’ के सक्सेस के बाद शाहरुख खान ने पहली बार की प्रेस कॉन्फ्रेंस, दीपिका पादुकोण के छोटे रोल पर कही ये बात