Jhoome Jo Pathaan: ‘पठान’ का दूसरा गाना हुआ रिलीज, शाहरुख-दीपिका के अंदाज ने लूटा फैंस का दिल

0
473
Jhoome Jo Pathaan
Jhoome Jo Pathaan

Jhoome Jo Pathaan Out: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ को लेकर बवाल बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि इस लगातार बवाल के बीच फिल्म का एक और गाना रिलीज हो गया है। फिल्म के विवादों में चलने के बावजूद भी कई फैंस ऐसे भी है जिनके दिल में किंग खान की फिल्म का क्रेज बना हुआ है। ऐसे में उनके फैंस के लिए ये एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पठान का दूसरा गाना ‘झूमे जो पठान’ (Jhoome Jo Pathaan) रिलीज हो गया है, आउट होते ही ये गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है।

पहले गाने पर चल रहा है बवाल

फिल्म के पहले गाने बेशर्म रंग (Besharam Rang) की रिलीज के बाद इसे लेकर बवाल मच गया। बेशरम रंग दीपिका पादुकोण के बोल्ड अवतार और सेक्सी मूव्स को लेकर सोशल मीडिया पर छा गया था लेकिन कई लोग ऐसे भी थे जिनको यह गाना बिल्कुल भी नहीं भाया और उन्होंने इस गाने को लेकर एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया। दरअसल, एक्ट्रेस द्वारा इस गाने में भगवा रंग की बिकिनी पहनने पर बवाल मच गया, जिसे लेकर फिल्मी सितारों से लेकर राजनेता तक इस गाने का विरोध करने लगे हैं।

गाने में दिखी दीपिका-शाहरुख की रोमांटिक केमिस्ट्री

‘झूमे जो पठान’ गाने में दीपिका और शाहरुख का अनोखा और बेहद बोल्ड लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं अरिजीत सिंह की गायकी ने इस गाने में चार चांद लगाने का काम किया है। इसके अलावा इस गाने पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और प्यार बरसा रहे हैं। गाने के वीडियो को देख जहां एक यूजर ने लिखा है, ‘अब इस गाने पर क्या विवाद होगा…ये देखना होगा।’ वहीं दूसरे ने लिखा है, ‘जहां शाहरुख काफी कूल नजर आ रहे हैं तो दूसरी ओर दीपिका का जादू एक बार फिर चला है।‘

इस दिन होगी रिलीज ‘पठान’

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख खान,  दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम का जबरदस्त अंदाज देखने को मिलेगा। इसी के साथ फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) भी नजर आएंगे। दरअसल खबरें हैं कि बॉलीवुड के भाईजान इस फिल्म में एक स्पेशल रोल निभाते दिखाई देंगे। वहीं अब देखना है कि ये फिल्म पर्दे पर कितना तहलका मचाती है और इस फिल्म को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है।