Sidharth-Kiara Wedding Updates: सिद्धार्थ-कियारा की शादी की अफवाहों पर लगी मुहर, इस बड़े सितारे के बॉडीगार्ड की देखरेख मे होगी यह ग्रैंड वेडिंग

0
295
Sidharth-Kiara Wedding Updates

Sidharth-Kiara Wedding Updates: ‘शेरशाह’ में अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री से ऑडियंस का दिल जीतने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी रियल लाइफ में भी एक दूजे संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड का यह मोस्ट पॉपुलर कपल 6 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर में ग्रैंड वेडिंग करने वाला है। हालांकि सिद्धार्थ और कियारा की ओर से इस बात पर अभी तक  कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं आई है। लेकिन रिपोर्ट्स का दावा है कि फिलहाल दोनों स्टार्स अपने बिग डे की तैयारियों में जोरो शोरो से लगे हुए हैं। सिद्धार्थ और कियारा की शादी जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में होने की कयास लगाई जा रही है। वहीं रिपोर्ट की माने तो शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड यासीन युगल को सिद्धार्थ और कियारा शादी की सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

328556850 584784676487040 7337118719705762032 n

सिद्धार्थ कियारा की शादी की अफवाहों पर लगी मुहर

आपको बता दें की मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह सिद्धार्थ और कियारा की शादी कवर करने के लिए जैसलमेर जाने का दावा करते नजर आ रहे है, उन्होने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि- ‘हम कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी को कवर करने के लिए जैसलमेर जा रहे हैं।’ ‘हम कल फ्लाइट से पहुंचेंगे और फिर जीप लेकर जैसलमेर जाएंगे। हमें यकीन नहीं है कि हमें क्या मिलने वाला है, लेकिन हम ठंड के मौसम को संभालेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे। ज्यादातर फोटोज आम तौर पर सितारों द्वारा अपलोड की जाती हैं, जिसका हम इंतजार करते हैं और देखते हैं। लेकिन इस बार यह मौका हमें मिला है। 4 से 6 फरवरी के बीच सूर्यगढ़ पैलेस में शादी होगी।’  जिसके बाद इस पोस्ट पर एक ऐसा कमेंट आया जिसने कियारा और सिद्धार्थ की शादी की अफवाहों पर मुहर लगा दी। जी हां यह कमेंट  सूर्यगढ़ पैलेस के आधिकारिक इंस्टा हैंडल ने किया जिसमें लिखा, ‘जल्द ही मिलते हैं।’

327610882 195725406382718 6414697948999771351 n

इस दिन होगी शादी की रस्में

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ‘शादी जैसलमेर पैलेस में होने वाली है। सिद्धार्थ-कियारा की शादी कड़ी सुरक्षा के साथ होगी। सिड-कियारा की शादी में बंद दरवाजों के पीछे होने वाले सभी प्रोग्राम्स के मैनेजमेंट के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शादी की तैयारी के लिए 3 फरवरी को सिक्योरिटी गार्ड और बॉडीगार्ड का एक जत्था जैसलमेर जाएगा। वहीं रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वेडिंग सेलिब्रेशन 5 फरवरी को संगीत सेरेमनी के साथ शुरू होगा 6 को फेरे और 7 को रिसेप्शन होगा।