Rakhi Sawant Viral Video: राखी ने पति और उसकी गर्लफ्रेंड को दी वार्निंग, बोली- ‘पर्दाफाश कर दूंगी’

0
366
Rakhi Sawant Viral Video

Rakhi Sawant Viral Video: काफी लंबे समय से राखी सावंत अपनी लाइफ में चल रहे विवादों को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। कभी अपनी शादी तो कही कोर्ट केस और अब अपने और आदिल के तलाक को लेकर। हाल ही में उनकी मां का भी देहांत हो गया था, जिसके बाद राखी का हालत देख ऐसा लग रहा था कि जैसे उनकी जिंदगी से खुशियों ने मुंह ही मोड़ लिया है। राखी अभी अपनी मां की मौत के सदमे से ही ढंग से बाहर भी नहीं आ पाईं थी कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में फिर एक नया बवाल शुरू हो गया है। राखी अपनी मां के कैंसर की वजह से आदिल के साथ शादीशुदा जिंदगी में आई मुश्किलों पर चुप्पी साधे हुए थीं। हालांकि अब जब उनकी मां नहीं रहीं तो उन्होंने इन बातों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने आदिल पर बेवफाई और धोखा देने के आरोप लगाए और कहा कि उनके पास आदिल के खिलाफ सारे सबूत हैं। राखी ने यह भी दावा किया कि उनके पास उस लड़की के भी वीडियो हैं, जिस के साथ आदिल का अफेयर चल रहा है।

 

राखी सावंत ने दी आदिल को वार्निंग

राखी ने आदिल और उस लड़की को वॉर्निंग देते हुए कहा है कि वह उनका पर्दाफाश कर देंगी। राखी ने फिलहाल उस लड़की का नाम रिवील करने से इनकार कर दिया और कहा कि वह वक्त आने पर मीडिया के सामने सारे वीडियो और फोटो दिखाएंगी। राखी सावंत ने ये सारी बातें पैपाराजी से तब कहीं, जब वह जिम जा रही थीं। इस दौरान वह अपना दुखड़ा सुनाते हुए रो पड़ीं। राखी सावंत ने यह भी दावा किया कि आदिल उन्हें तलाक देने और तीन-चार शादियां करने की धमकी दे रहे हैं। राखी सावंत ने मीडिया से गुजारिश करते हुए कहा कि वह आदिल का कोई इंटरव्यू न लें।

राखी ने कहा- पर्दाफाश कर दूंगी

राखी सावंत ने पैपराजी के सामने रोते हुए कहा, ‘मेरे एक-एक आंसू का बदला मेरा अल्लाह, खुदा, परमेश्वर लेगा। जब मैं पलकें झुकाकर बर्दाश्त करना जानती हूं तो आंख उठाकर अपने स्वाभिमान, अपनी शादी को बचाने के लिए लड़ना भी जानती हूं। अभी भी वार्निंग दे रही हूं। पर्दाफाश कर दूंगी। उस लड़की को वॉर्निंग दे रही हूं मीडिया के सामने, मेरे और मेरे आदिल के बीच में आओगी। एक शादीशुदा पति-पत्नी के बीच में आओगी तो…शर्म आनी चाहिए। एक औरत ही एक औरत का घर तोड़ रही है। तुम एक शादीशुदा औरत की जिंदगी खराब कर रही हो? शुक्र करो अभी मैंने तुम्हारा नाम नहीं लिया है। तुम्हारे वीडियो वायरल नहीं किए मीडिया में। आदिल आपको भी वार्निंग दे रही हूं। अभी से उस लड़की से रिश्ता तोड़ लो। तुम अगर ये सोच रहे हो कि मैं दूसरी औरतों की तरह खामोश बैठ जाऊंगी। दो-चार शादियों की धमकी आप मुझे दोगे तो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगी।’