South Block Digital South Block Digital
Ad728X90_2
Strip 1 MGU
Strip 2 MGU_edited
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. धर्म
  3. मौनी अमावस्या के दिन बन रहा है शनि का संयोग, पूजा मात्र से ही पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं
 मौनी अमावस्या के दिन बन रहा है शनि का संयोग, पूजा मात्र से ही पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं
Mauni Amavasya & Shani Amavasya
धर्म वास्तु टिप्स

मौनी अमावस्या के दिन बन रहा है शनि का संयोग, पूजा मात्र से ही पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

by News Desk January 20, 2023

Mauni Amavasya & Shani Amavasya : साल 2023 की पहली शनि अमावस्या 21 जनवरी को मनाई जाएगी। हिन्दू धर्म में शनि अमावस्या के दिन शनि देव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती हैं। माना जाता है कि अमावस्या के दिन शनि देव की उपासना करने से शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है, जिससे व्यक्ति की सभी मनोकामना पूरी होती हैं। इस बार शनि अमावस्या (Shani Amavasya) के दिन मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) का संयोग बन रहा है। मौन अमावस्या के दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती हैं। साथ ही व्रत भी रखा जाता है।

इन चीजों का जरूर करें दान

मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) के दिन गंगा स्नान का भी विशेष महत्त्व हैं। हर वर्ष अमावस्या के दिन संगम तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करते है। हिन्दू मान्यता के मुताबिक, अमावस्या के पावन दिन गंगा में स्नान करने से मनुष्य को अपने सभी पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती हैं। अमावस्या (Mauni Amavasya & Shani Amavasya) के दिन व्रत, दान और तर्पण करने से बड़े बुजर्गों और पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही पितृ दोष और कालसर्प दोष से भी मुक्ति मिलती हैं।

दोनों अमावस्या (Mauni Amavasya & Shani Amavasya) का एक साथ संयोग बनने से इस दिन माँ गंगा, भगवान विष्णु और शनिदेवता की आराधना जरूर करें। साथ ही शनि देव को काला तिल और सरसों का तेल चढ़ाएं। ऐसा करने से कुंडली में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव कम होगा और व्यक्ति सफलता के पथ पर अग्रसर होगा। इसके अलावा इस दिन जरूरतमंदों को उड़द की दाल, लोहा, काला तिल, कंबल और एक कटोरी तेल का दान जरूर करें। मान्यता के अनुसार, इन सभी चीजों का दान करने से शनिदेवता की कृपा होती हैं और घर-परिवार में धन-धान्य की कमी नहीं होती।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Share This:

Tags: dharm astha dharmantran HINDU hindu festival hindu parv hindu religious festival Mauni Amavasya Mauni Amavasya & Shani Amavasya Mauni Amavasya 2023 Mauni Amavasya mehtav Mauni Amavasya thithi Shani amavasya Shani amavasya 2023
Previous post
Next post

Our Clients

All LOGO WITH R-01
All LOGO WITH R-02
All LOGO WITH R-06
care
FINAL MG WORLD SCHOOL LOGO
FINAL PRE SCHOOL LOGO
FINAL PUBLIC SCHOOL LOGO
logo excel group
LOGO PPHG
Merlin_logo_edited
MGU new Logo
MGUI png logo
Vc campus Logo re-edited
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.