Sara Tendulkar: डीपफेक तस्वीरों पर फूटा सारा तेंदुलकर का गुस्सा, बोलीं- “डीपफेक तस्वीरें हकीकत से कोसों दूर हैं”

0
528
Sara Tendulkar

Sara Tendulkar: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सारा इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल सारा कई दिनों से इंडियन क्रिकेटर शुभमन गिल संग रिलेशनशिप को लेकर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।

fbfdth

वहीं अब सारा की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें  सारा तेंदुलकर अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि ये फोटो असली नही है और इसे भी डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल कर घटिया उद्देश्य के लिए बनाया गया है। इसी बीच सारा ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की, जिसमें वो अपना गुस्सा जाहिर करती हुई नजर आईं।

gfvfgtfty

डीपफेक तकनीक तिस्वीरों पर फूटा सारा तेंदुलकर का गुस्सा

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले कैटरीना कैफ और रश्मिका मंदाना की तरह सारा तेंदुलकर भी डीपफेक तस्वीरों का शिकार हुई थी। जिसपर पर अब उन्होंने चुप्पी तोड़ी है। सारा ने अपने सोशल मीडिया पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर किया है। अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सारा ने लिखा, “सोशल मीडिया हमारे लिए अपनी खुशियां, दुख और डेली एक्टिविटी शेयर करने का एक प्लेटफॉर्म है। लेकिन कुछ लोग जो टेक्नोलॉजी का गलत यूज करते हैं वो काफी चिंताजनक है क्योंकि ये इंटरनेट की सच्चाई और प्रामाणिकता को दूर करता है।”

vbgvgvgfgf

“ मेरी डीपफेक तस्वीरें हकीकत से कोसों दूर हैं”

सारा ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “ मेरी डीपफेक तस्वीरें हकीकत से कोसों दूर हैं। एक्स, जो पहले ट्विटर था उसपर कुछ अकाउंट साफ तौर पर लोगों को गुमराह करने के इरादे से बनाए गए हैं। मेरा एक्स पर कोई अकाउंट नहीं है। लेकिन मुझे उम्मीद है कि एक्स ऐसे अकाउंट को देखेगा और उन्हें सस्पेंड कर देगा। एंटरटेनमेंट कभी भी सच्चाई की कीमत पर नहीं होना चाहिए। हमें ऐसे संचार को सपोर्ट करना चाहिए, जो विश्वास और रियलिटी पर आधारित हो।”