Mansoor Ali Khan: मंसूर अली खान ने तृषा कृष्णन से मांगी माफी, बोलें- ‘मैं तुम्हारी शादी में तुम्हें आशीर्वाद दे पाऊं’

0
376
Mansoor Ali Khan

Mansoor Ali Khan: साउथ सिनेमा के जाने माने एक्टर मंसूर अली खान इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। मंसूर अली खान हाल ही में एक्ट्रेस तृषा कृष्णनको लेकर एक आपत्तिजनक बयान दिया था, जिसके बाद उनका विरोध शुरू हो गया था। मंसुर को सोशल मीडिया पर भी बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा था। इतना ही एक्टर के खिलाफ केस भी दर्ज हो गया था।

जिसके बाद अब एक्टर ने अपने उस भद्दे बयान पर माफी मांग ली है जो उन्होंने फेमस एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के लिए दिया था। तृषा कृष्णन ने भी को-एक्टर मंसूर अली खान की माफी स्वीकार कर ली। जिसके बाद अब यह विवाद थमता हुआ नजर आ रहा है।

ezgif.com gif maker 43

मंसूर अली खान ने तृषा कृष्णन से मांगी माफी

आपको बता दें कि अपने बयान पर माफी मांगते हुए मंसूर अली ख़ान ने कहा, ‘फिल्म उद्योग में मेरी सहयोगी तृषा, मुझे माफ कर दो। उम्मीद करता हूं कि भगवान मुझे कभी ये मौका दें कि मैं तुम्हारी शादी में तुम्हें आशीर्वाद दे पाऊं’। FIR दर्ज होने के बाद पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश हुए खान ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि कृष्णन उनकी टिप्पणी से दुखी हैं तब उन्होंने पुलिस अधिकारी के सामने खेद व्यक्त किया।

ezgif.com gif maker 44

तृषा कृष्णन ने किया रिएक्ट

एक्टर के माफी मांगने के बाद तृषा ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट ‘पर अपनी प्रतिक्रिया दी और लिखा, ‘गलती इंसान से ही होती है, क्षमा करना एक दैवीय काम है’। आपको बता दें कि एक्टर्स एसोसिएशन, ‘द साउथ इंडियन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन’ (एसआईएए) ने 19 अक्टूबर 2023 को कृष्णन के खिलाफ टिप्पणी के लिए अभिनेता मंसूर अली खान की कड़ी निंदा की थी और उनसे सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की थी।

इसके अलावा राष्ट्रीय महिला आयोग की शिकायत के बाद यहां ‘थाउजेंड लाइट ऑल वुमेन’ पुलिस ने मंसूर खान के खिलाफ FIR दर्ज की थी। हालांकि एक्टर ने कुछ दिन पहले कहा था कि वह माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने कहा था कि उनकी टिप्पणी का गलत मतलब निकाला गया।