Sara Ali Khan: क्या अपनी दादी के नक्शे कदम पर चलेंगी सारा अली खान? क्रिकेटर से शादी को लेकर कही ये बड़ी बात

0
469
Sara Ali Khan

Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म जरा हटके जरा बचके को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही हैं। इस फिल्म मे सारा विक्की के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करती नजर आ रही हैं और लोगों को दोनों की जोड़ी खूब पसंद आ रही हैं। वहीं सारा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस आज कल भारतीय टीम के दमदार बल्लेबाज शुभमन गिल को डेट कर रही हैं। हालांकि अभी तक शुभमन और सारा ने इस पर अपना कोई भी रिएक्शन नहीं दिया हैं। लेकिन सारा ने अपनी दादी की तरह क्रिकेटर से शादी करने की बात पर रिएक्ट किया है।

Shubman Gill set to open in 1st ODI: Know all about his AFFAIRS with Sara Ali Khan and Sara Tendulkar, in PICS | News | Zee News

क्या सारा अपनी दादी के नक्शे कदम पर चलेंगी?

आपको बता दें कि  सारा अली खान की दादी शर्मिला टैगोर ने क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से शादी की थी। वहीं हाल ही में सारा से एक इंटरव्यू के दौरान जब ये सवाल पूछा गया कि क्या वो भी अपनी दादी के नक्शे कदमों पर चलकर क्रिकेटर से शादी करेंगी। इसके जवाब में सारा ने कहा- वो इंसान क्रिकेटर या बिजनेसमैन कोई भी हो सकता है लेकिन वो मुझसे मेंटली और इंटलेक्चुअली मैच करना चाहिए। मुझे लगता है जिस तरह की मैं इंसान हूं मुझे नहीं लगता कि मेरा पार्टनर बनने के लिए उसे क्रिकेटर बिजनेसमैन, डॉक्टर होना हो। शायद डॉक्टर नहीं, वो भाग जाएंगे। लेकिन सच तो ये है आपको मेरे मेंटली लेवल पर मैच करना होगा। अगर आप ऐसा कर सकते हैं तो ये बहुत अच्छी बात है। वहीं आगे जब सारा से पूछा गया कि क्या वो इस समय इंडियन टीम में से किसी को डेट कर रही हैं तो उन्होंने कहा- वह अभी तक उस इंसान से नहीं मिली हैं जिसके साथ सैटल हो सकें। मैं आपसे सच कहूंगी, मैं इस बात को पूरे  विश्वास के साथ कहूंगी कि जैसा पार्टनर मुझे मिलने वाला है मैं उससे नहीं मिली हूं।

Shubman Gill reacts to rumours of him dating Sara Ali Khan: 'Maybe...' | Bollywood - Hindustan Times

ऐसे शुरू हुई थी शुभमन सारा की डेटिंग अफवाहें

आपको बता दें कि सारा और शुभमन की डेटिंग की अफवाहों को तब हवा मिली जब दोनों को एक साथ कई बार डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था। हालांकि अब दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आ रही हैं साथ ही  फैंस ने नोटिस किया था कि सारा और शुभमन ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है।