Sana Khan: प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी सना ने किया सामूहिक विवाह में शिरकत, ऐसा था अटायर  

0
411
Sana Khan

Sana Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कह कर सना खान ने साल 2020 में में अनस सैय्यद से शादी की थी। वहीं सना और सैय्यद बहुत जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। कपल ने इस साल मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी को अनाउंस किया था। सना इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं, साथ ही सना धार्मिक आयोजनों और कुछ इवेंट में शिरकत करने के लिए यूके का दौरा भी कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक सामूहिक विवाह समारोह भी अटेंड किया है।

maxresdefault 4

मैरिज इवेंट में शामिल हुई सना खान

आपको बता दें कि हाल ही में सना अपने पति सैय्यद के साथ एक सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुई थी। जहां कई धर्मों के लोगों ने शादी की थी। इस इवेंट के दौरान सना ने  ग्रीन कलर का अबाया पहना था। वहीं मीडिया से बात करते हुए सना ने कहा कि, ‘मैं सभी को बधाई देना चाहती हूं। शादी इतनी महंगी हो गई है, निकाह में देरी हो रही है और युवा दूसरे कामों में बिजी हो गए हैं। वे डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं। इसलिए मेरा मानना ​​है कि ‘हलाल रिश्ता’ में जाना बहुत अच्छी बात है। साथ ही ऐसे लोग हैं जो आपका समर्थन करते हैं।” सना ने आगे कहा, “हर कोई शादी करने का सपना देखता है और शादी के बंधन में बंधना जरूरी है। जब ऐसे संगठन ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं जो शादी का खर्च नहीं उठा सकते हैं, तो यह एक खूबसूरत बात है। यहां मिक्स धर्म को ध्यान में रखते हुए, यह और भी खूबसूरत है। मेरा मानना ​​है कि जब आप अच्छा करना चाहते हैं, तो यह धर्म की परवाह किए बिना होना चाहिए। यह सभी के लिए होना चाहिए”बता दें कि सना की डिलीवरी डेट अब नजदीक है। सना ने अपनी शादी के वक्त बताया थी कि, “लाइफ बहुत अच्छी है। शादी सबसे खूबसूरत चीज है। ज्यादा सम्मान, सुरक्षा और प्यार है। आप अपने परिवार को बढ़ाना और बढ़ाना चाहते हैं, और यह कुछ ऐसा है जो केवल शादी ही कर सकती है।”

Sana Khan Attend Mass Wedding Ceremony With Husband In The Last Month Of Pregnancy, | प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में भी Sana Khan खूब अटेंड कर रही हैं इवेंट, अब पति संग

होने वाले बच्चे के लिए काफी एक्साइटेड है सना और अनस

गौरतलब है कि सना और अनस इस महीने के आखिर तक अपने बच्चे का वेलकम करने वाले हैं। ये जोड़ा हर साल उमराह और हज करने भी जाता हैं। वहीं सना और अनस लोगों को अपने विश्वास के प्रति सच्चे रहने के लिए इंस्पायर करने के लिए अक्सर अलग-अलग देशों में ट्रैवल करते हैं उनके धार्मिक आयोजन एक बड़ी सफलता है।