Sara-Shubhman : सारा अली खान ने शुभमन गिल के साथ डेट पर की बात, कहा – “दुनिया गलत सारा के पीछे..”

0
420
Sara-Shubhman

Sara-Shubhman : क्रिकेटर शुभमन गिल इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। कुछ सालों से इस खिलाड़ी का नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, शुभमन कौन सी सारा को डेट कर रहे हैं, इसको लेकर काफी भ्रांतिया फैली हुई थी। लोग कन्फयूज थे कि सारा तेंदुलकर के साथ शुभमन गिल रिलेशनशिप में हैं या बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ। लेकिन अब सारा अली खान ने ये साफ तौर पर कह दिया है कि लोग गलत सारा के पीछे पड़े हैं। दरअसल करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में हाल ही में सारा अली खान और अनन्या पांडे पहुंची थीं। इस शो में करण सेलिब्रिटीज के निजी जीवन से जुड़े सवाल पूछते हैं और यह शो इसी वजह से अक्सर चर्चा में बना रहता है। करण ने सारा से पूछा कि क्या वे शुभमन गिल को डेट कर रही हैं? इस पर सारा ने जवाब दिया कि दुनिया गलत सारा के पीछे पड़ी है। उन्होंने इशारों-इशारों में बताया कि वे शुभमन को डेट में नहीं कर रही हैं, बल्कि दूसरी सारा से जुड़ा मामला है।

Sara-Shubhman : सारा अली खान ने शुभमन गिल के साथ डेट पर की बात

सारा अली खान ने किया क्लीयर

अब जैसे ही सारा अली ने करण जौहर के शो में ये क्लियर किया कि वह उनका और शुभमन गिल का अफेयर नहीं है, तो फैंस को इस बात का पक्का यकीन हो गया कि वह सारा तेंदुलकर को ही डेट कर रहे हैं। हालांकि सारा और शुभमन दोनों ने ही अपने रिश्ते को लेकर अभी तक कुछ नहीं बोला है। लेकिन हाल ही में सामने आई वीडियो ने इस बात की ओर जरुर इशारा किया था कि दोनों के बीच कुछ तो खिचड़ी पक रही है। शुभमन और सारा के इस वीडियो ने फिर से दोनों के अफेयर की खबरों को हवा दे दी है। वीडियो में सारा और शुभमन ‘जियो वर्ल्ड प्लाजा’ के इवेंट से बाहर निकलते नजर आ रहे है। हालांकि, उनकी नजर कैमरामैन पर पड़ते ही, शुभमन वहीं रुक गए। जिसके बाद उन दोनों को अलग अलग निकलते देखा गया।

फैंस ने सारा तेंदुलकर से लगाई गुहार

बात करें शुभमन गिल की तो वो नीदरलैंड के खिलाफ मैच में नजर आएंगे। इसी को लेकर कुछ यूजर्स सारा तेंदुलकर के सोशल मीडिया अकाउंट के कमेंट बॉक्स में मैसेज करते हुए ये दरख्वास्त कर रहे हैं कि, वह इंडिया के सेमीफाइनल और फाइनल मैच को देखने के लिए स्टेडियम जरूर जाए। फैंस का मानना है कि जब सारा स्टेडियम में मौजूद होती हैं, तो शुभमन गिल बहुत ही अच्छे रन मारते हैं। बता दें कि सारा तेंदुलकर के अलावा शुभमन गिल का नाम सारा अली खान के साथ भी नाम जुड़ा था। दोनों के डेट करने की बातें सामने आई थीं। इतना ही नहीं दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया गया था। लेकिन अब उन्होंने इस राज से पर्दा हटा दिया है। हालांकि शुभमन गिल ने अभी तक इस पर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Sara-Shubhman : क्या सारा तेंदुलकर को डेट कर रहे हैं शुभमन गिल? नए वीडियो ने खोला राज