Sana Makbul Khan: Sana Makbul Khan: लगभग 3 साल बाद एक बार फिर टीवी पर वापसी करने को तैयार हैं सना मकबूल खान, इस वजह से बना ली थी टीवी इंडस्ट्री से दूरी

0
758
Sana Makbul Khan

Sana Makbul Khan: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सना मकबूल खान इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, सना काफी लंबे समय के बाद ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ में ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आने वाली हैं। उनके फैंस उन्हें एक बार फिर टीवी स्क्रीन पर देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। हालांकि ये सोचने वाली बात है कि आखिर उनके साथ ऐसा क्या हुआ था, जिसकी वजह से उन्होंने टीवी और शोज से दूरी बना ली थी।

gnhggdggr

कई बड़े शोज और रियलीटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं Sana Makbul Khan

सना मकबूल खान टीवी की दुनिया का चमकता हुआ नाम है। वो टीवी के अलावा तेलुगू और तमिल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2009 में रियलिटी शो ‘टीन डीवा’ में भाग लिया था। वहीं वो फेमिना मिस इंडिया में भी भाग ले चुकी हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ‘कितनी मोहब्बत 2’, ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ और ‘आदत से मजबूर’ जैसे टीवी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

इस वजह से बना ली थी टीवी से दूरी

हालांकि सना मकबूल लगभग 3 सालों के बाद टीवी पर वापसी करने जा रही हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2021 में ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11’ में देखा गया था। हालांकि इसके बाद वो गायब ही हो गई थीं। सूत्रों की मानें तो सना को हेपेटाइटिस हो गया था। इस वजह से उन्हें अपने कई शो से भी हाथ धोना पड़ा था। इसके साथ ही कुछ अन्य रिपोर्ट्स का कहना है कि उनके चेहरे पर उनके पालतू कुत्ते ने काट लिया था, जिसकी वजह से उन्हें प्लास्टिक सर्जरी भी करवानी पड़ी थी।

thttee

डिप्रेशन का भी शिकार हो चुकी हैं एक्ट्रेस

इन्हीं सब की वजह से एक्ट्रेस पिछले कुछ वर्षों से डिप्रेशन से भी जूझ रही थीं। यहीं वजह थी कि उन्होंने टीवी से दूरी बना ली थी। हालांकि इतने सालों के बाद आखिरकार सना एकबार फिर ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ में वापसी करने के लिए तैयार हैं।