Anurag Kashyap: अभय देओल संग चल रहें विवाद पर अनुराग कश्यप ने किया बड़ा खुलासा, बोलें- अगर मैंने सच बोल दिया तो एक्टर मुंह….’

0
402
Anurag Kashyap

Anurag Kashyap: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। अनुराग ने इंडस्ट्री के कई हिट फिल्में दी हैं। साथ ही फैंस भी उनकी फिल्मों की तारीफ करते नहीं थकरते हैं। आए दिन फिल्ममेकर कुछ न कुछ ऐसी टिप्पणी कर देते हैं, जिसे लेकर वो लाइमलाइट में छा जाते हैं।

वहीं साल 2009 में आई फिल्म ‘देव डी’ में अनुराग और अभय देओल ने साथ काम किया था। ये फिल्म उनके करियर की यादगार फिल्मों में से एक हैं। हालांकि, इस फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही दोनों में किसी वजह से बातचीत बंद है। वहीं कई बार फिल्ममेकर ने अभय को आड़े हाथों ले चुके हैं। अब अनुराग एक बार फिर अभय के साथ अपनी अनबन पर चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि अगर उन्होंने सच कह दिया तो अभिनेता अपना मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहेंगे।

thrththg

अभय देओल संग विवाद पर बोलें अनुराग

बता दें कि अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी आगामी ओटीटी परियोजना ‘बैड कॉप’ के प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब अनुराग से पूछा गया कि उन्हें अपने रिश्ते बरकरार रखने में परेशानियों का सामना क्यों करना पड़ता है। उनसे अभय देओल और पंकज झा जैसे अभिनेताओं के साथ उनके रिश्तों का उदाहरण देकर सवाल पूछा गया।

इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि वह रिश्ते बनाए रखने में बुरे नहीं हैं। अभय के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे ‘देव डी’ की शूटिंग के बाद से एक-दूसरे से नहीं मिले, क्योंकि वे प्रमोशन के लिए भी नहीं आए। निर्देशक ने कहा, ‘अगर वह मुझे टॉक्सिक कहना चाहते हैं, तो ठीक है, यह उनकी कहानी का पक्ष है’, उन्होंने कहा कि वे सच नहीं बोल सकते क्योंकि अगर यह सामने आया तो अभिनेता मुंह दिखाने के लायक नहीं बचेंगे।

निर्देशक ने अपने और पंकज झा के बीच की गलतफहमी और समस्याओं के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें कुछ याद नहीं है। अनुराग ने कहा मुझे जो आखिरी बात याद है, वह यह है कि वे ओशो आश्रम में शामिल हुए थे और अभिनय नहीं बल्कि पेंटिंग में थे। उन्होंने झा को पहले दिए गए रोल में पंकज त्रिपाठी को कास्ट करने की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘मैं उन्हें ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में एक रोल के लिए लेना चाहता था, लेकिन वह गायब हो गए, वह व्यस्त थे और मेरा बजट बहुत कम था और मुझे किसी को लेना था।’ उन्होंने यह भी बताया कि शायद वह इसलिए परेशान हैं क्योंकि पंकज त्रिपाठी उस रोल को निभाने के बाद मशहूर हो गए।

hjnhvbhhjbjhjkkj 1

इस फिल्म में नजर आएंगे अनुराग

अनुराग कश्यप वर्क फ्रंट के बारें में बात करें तो हाल ही में विजय सेथुपति की फिल्म ‘महाराज’ में नजर आए हैं। 20 जून को उनकी ‘बैड कॉप’ रिलीज हुई है। वहीं, निर्देशक के तौर पर वह एक थ्रिलर प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसमें बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद और जोजू जॉर्ज मुख्य भूमिका में हैं।