Bigg Boss 17 : ‘बिग बॉस 17’ के लिए सलमान ने ली है मोटी रकम, एक्टर की फीस जान के उड़ जाएंगे होश

0
320
Bigg Boss 17
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का हर सीजन काफी चर्चा में रहता है। वहीं अब ‘बिग बॉस 17’ के शुरू होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान द्वारा होस्ट किये जाने वाले इस शो की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। वहीं हाल ही में मेकर्स ने सलमान खान के साथ शो का नया प्रोमो रिलीज किया था, जिसमें सलमान शो के रिलीज डेट का खुलासा करते नजर आ रहे हैं।

कहा जा रहा है कि इस बार बिग बॉस के घर में कपल और सिंगल की थीम देखने को मिलेगी। लेकिन शो शुरू होने से पहले एक सवाल हर किसी के मन में है कि बिग बॉस 17 को होस्ट करने के लिए सलमान खान को कितनी फीस मिल रही है?

ezgif.com webp to jpg 1 1

ये भी पढ़े: Ashok Kumar : जब अशोक कुमार का स्टारडम बन गया था उनकी शादी में बाधा, मैग्जीन में तस्वीर देख लड़की वालों ने तोड़ दी थी सगाई

‘Bigg Boss 17’ के लिए सलमान ने ली मोटी फीस

आपको बात दें कि बिग बॉस फैन पेज के मुताबिक, सलमान खान को शो को होस्ट करने के लिए मोटी रकम दी जा रही है। सुपरस्टार हर हफ्ते 12 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस वसूल रहे हैं। गौरतलब है कि सलमान खान शनिवार और रविवार को दो दिन शो को होस्ट करते हैं। यानी वह प्रति एपिसोड 6 करोड़ रुपये कमाएंगे। इतना ही नहीं अगर शो अपने तय समय से ज्यादा यलगभग चार महीने तक चलता है, तो सलमान खान को पूरे सीज़न के लिए 200 करोड़ रुपये की भारी कमाई हो सकती है। हालांकि बिग बॉस 17 के लिए सलमान खान की फीस को लेकर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नही हुई है।

ezgif.com gif maker 5

‘बिग बॉस 17’ की थीम होगी काफी इंट्रस्टिंग

बिग बॉस 17 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं कुछ टाइम पहले इस रियलिटी शो का प्रोमो रिलीज हुआ था जिसमें सलमान खान ने अपने लुक से हर किसी को हैरान किया था। साथ ही सलमान ने कहा था कि इस बार बिग बॉस की आंख के साथ-साथ उनका दिल, दिमाग और दम भी नजर आएगा। वहीं सीजन 17 की थीम की बात करें तो ये सिंगल वर्सेस कपल्स बताई जा रही है। एक मीडिया रिपपोर्ट के मुताबिक इस बार घर को तीन हिस्सों में बांटा जाएगा। कपल्स दिल वाले हिस्से में रहेंगे जबकि सिंगल्स दिमाग वाले हिस्से में और जिन्हें स्पेशल पावर मिलेगी उनके हिस्से में दम वाला एरिया आएगा।