Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनGuinness Book Of World Records में दर्ज हैं इन सितारों के नाम

Guinness Book Of World Records में दर्ज हैं इन सितारों के नाम

बॉलीवुड में नामचीन सितारों की कमी नहीं है। हिंदी सिनेमा में कई ऐसे भी स्टार्स मौजूद है, ज जिन्होंने अपने काम के दम पर सिनेमा में तो नाम कमाया है, इसी के साथ उनके नाम का डंका विदेशों में भी बजता है। अपनी फिल्मों और बेहतरीन एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड के कई सितारों ने जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की है। हालांकि क्या आप जानते हैं कि हिंदी सिनेमा में कुछ ऐसे सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपना नाम गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया है। कुछ का नाम गिनीज बुक में होने की वजह जानकर आपको हैरानी भी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं वो कौन से सेलेब्स हैं जिनके नाम Guinness Book Of World Records में दर्ज हैं-

Amitabh Bachchan Forays Into Generative AI With Ikonz - Variety

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन भले ही अब फिल्मों में कम नजर आते हों, लेकिन इसके बावजूद भी उनके लाखों फैंस हैं, लेकिन उनमें से बहुत कम लोगों को ये पता होगा कि बिग बी का नाम भी Guinness Book Of World Records में दर्ज है। दरअसल, अमिताभ बच्चन 19 मशहूर सिंगर्स के साथ ‘श्री हनुमान चालीसा’ गाने वाले इकलौते एक्टर है उनके इस उपलब्धि के लिए उनका गिनीज बुक में दर्ज है।

Asha Bhosle - Wikipedia

आशा भोसले

हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले के नाम से तो सभी वाकिफ होंगे। आशा जी ने बॉलीवुड को हजारों बेहतरीन गाने दिए हैं। इनके नाम भी एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं। दरअसल, आशा जी के नाम साल 1947 से अब तक 20 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में 11,000 से ज्यादा सोलो और डुएट गाने गाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है, जिसके लिए उनका नाम भी गिनीज बुक में शामिल किया गया है।

Akshay Kumar HD Wallpapers | Latest Akshay Kumar Wallpapers HD Free Download (1080p to 2K) - FilmiBeat

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने हाल ही में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। दरअसल, उनकी हालिया रिलीज फिल्म सेल्फी के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने तीन मिनट में 184 सेल्फी लेने का गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके साथ ही उन्होंने नया रिकॉर्ड दर्ज कर अपना नाम गिनीज बुक में शामिल करवा लिया है।

What's the one kind of song Kumar Sanu won't sing with his daughter? - INDIA New England News

कुमार सानू

कुमार सानू के गानों के दीवानों की कमी नहीं है। उनके रोमांटिक गानों ने कई लोगों को प्यार का असली मतलब सिखाया है। आज भी उनके लाखों फैंस हैं। 90 के दशक से लेकर आज के युवा भी कुमार सानु के गाने दिलचस्पी से सुनते हैं। हालांकि क्या आपको पता हैं कि कुमार सानु का नाम भी इस रिकॉर्ड बुक में दर्ज है, क्योंकि उन्होंने एक दिन में सबसे ज्यादा 28 गाने गाकर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवाया था।

Sonakshi sinha-, HD wallpaper | Peakpx

सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का नाम गिनीज बुक में मार्च 2016 में दर्ज किया गया था और इसकी वजह थोड़ी सी अजीब है। खैर उन्होंने भले ही ज्यादा फिल्मों में काम ना किया हो, लेकिन लगभग हर एक बड़े इवेंट में उनकी शिरकत जरूर होती है। ऐसे में एक्ट्रेस एक इवेंट में शामिल हुई थीं जहां एक समय पर सबसे ज्यादा महिलाओं ने अपने नाखूनों को पेंट किया था। इसी दौरान सोनाक्षी ने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular