Rubina Dilaik : जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली है रुबिना दिलैक, एक्ट्रेस ने शेयर की अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी

0
473
Rubina Dilaik
Rubina Dilaik

Rubina Dilaik : टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस रुबिना दिलैक इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। रुबिना जल्द ही मां बने वाली हैं। एक्ट्रेस अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपना बेबी बंप फलॉट करती नजर आती हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया है कि वो जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं। उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो शेयर कर इसका खुलासा किया। साथ ही रुबीना ने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को भी शेयर किया है और उस खास मोमेंट के बारे में बताया जब उन्हें पहली बार ट्विन प्रेग्नेंसी का पता चला था।

ezgif.com gif maker 63 1

जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली है रुबिना

आपको बता दें कि रुबीना ने कहा- ‘जब हमें पहली बार पता चला कि हमें जुड़वा बच्चे होने वाले हैं, तो मुझे आज भी अभिनव का रिएक्शन याद है। वो अभिनव शॉक्ड हो गए थे। उन्होंने कहा था- ऐसा नहीं हो सकता। तो मैंने कहा ये सच है और डॉक्टर भी ये ही कह रहे हैं। हम जैसे ही क्लीनिक से घर जाने के लिए बाहर निकले, तो पूरे रास्ते हमने एक-दूसरे से बात ही नहीं की।”हम बहुत एक्साइटेड और खुश थे। लेकिन जब जुड़वा बच्चों का पता चला तो ये हमारे लिए डबल सरप्राइज था।

हम इसे डायजेस्ट नहीं कर पा रहे थे। तो हम पूरे रास्ते शांति से घर पहुंचे। हम एक्सप्रेस ही नहीं कर पाए, जब हम घर पहुंचे तो हमे ये एहसास हुआ कि हमने पूरे रास्ते बात ही नहीं की। और जब हम घर पहुंचे तो अभिनव ने मुझसे पूछा कि तुम्हें क्या कहना है। फिर हमने एक-दूसरे को थोड़ा समय दिया।’

fgcfgtftf

सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती है एक्ट्रेस

गौरतलब है कि आगे रुबीना ने कहा,’अगले दिन ब्लड टेस्ट वगैरह हुए। और डॉक्टर ने फिर से हमें क्लीनिक पर बुलाया और कहा कि मुझे ज्यादा केयरफुल रहने की जरुरत है। हमने बहुत ध्यान दिया।’ बता दें कि रुबीना दिलैक ने अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान काफी काम किया है। वो सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव हैं। उनके मैटरनिटी फोटोशूट भी काफी वायरल हुए थे।