Cirkus Teaser Out: रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ का टीजर हुआ रिलीज, देखें सभी किरदारों की एक झलक

0
266
Cirkus
Cirkus

Cirkus Teaser Out: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की मोस्ट अवेटेड फिल्म सर्कस का टीजर आउट कर दिया गया है। हाल ही में फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ने फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर जारी किया है, जिसमें फिल्म में शामिल सभी किरदारों की एक झलक देखने को मिल रही है। फिल्म के टीजर के रिलीज होते ही फैंस खुशी से झूम उठे है, और फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

 

रोहित शेट्टी ने शेयर किया टीजर

हाल ही में बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म सर्कस का टीजर वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने फैंस को अपने फिल्म के सभी किरदारों से इंट्रोड्यूस करवाया है। फिल्म के इस टीजर वीडियो को रणवीर सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, अगले हफ्ते ट्रेलर आने से पहले, मिलिए हमारे CIRKUS परिवार से!!!।

Cirus resized image

 

फैंस ने किया जमकर रिएक्ट

फिल्म के इस टीजर रिलीज के साथ ही फैंस इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। टीजर वीडियो के कमेंट बॉक्स में जहां एक यूजर ने लिखा, ‘मैं बहुत खुश हूं इस सुपर क्यूट फैमिली से मिलने के लिए।‘ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इस फिल्म को देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।‘ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हम तो बेसब्री से वेट कर रहे हैं सर।‘

 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

आपको बता दें कि रणवीर सिंह की ये फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म के रिलीज के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि ये देखने वाली बात होगी की इस फिल्म को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है।