Richa Chadha Controversy: ऋचा चड्ढा के ट्वीट पर जारी है घमासान, अनुपम खेर संग इस एक्टर ने लगाई क्लास

0
327
Anupam Kher On Richa Chadha Tweet
Anupam Kher On Richa Chadha Tweet

Anupam Kher On Richa Chadha Galwan Tweet: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) इन दिनों अपने एक ट्वीट को लेकर सुर्खियों में छाईं हुई हैं। एक्ट्रेस के गलवान वाले ट्वीट को लेकर उनकी मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स के ट्रोल करने के बाद बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भी उनकी इस हरकत पर नाराजगी जाहिर की थी। अब इस लिस्ट में अनुपम खेर (Anupam Kher) और के के मेनन (Kay Kay Menon) का नाम भी शामिल हो गया है। हाल ही में दोनों ने एक्ट्रेस की ट्वीट पर उनकी क्लास लगाई है।

 

अनुपम खेर ने लगाई क्लास

हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने एक्ट्रेस के ट्वीट की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ’देश की बुराई करके कुछ लोगों के बीच लोकप्रिय होने की कोशिश करना कायर और छोटे लोगों का काम है, और सेना के सम्मान को दांव पर लगाना…. इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है।’

 

के के मेनन ने भी एक्ट्रेस को जमकर लताड़ा

बता दें कि एक्ट्रेस के गलवान वाले ट्वीट को लेकर के के मेनन ने भी उनपर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने एक्ट्रेस के ट्वीट की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ’वर्दी में हमारे बहादुर पुरुषों और महिलाओं ने हमारे देश के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा और वतन की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। हम कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं कि ऐसी वीरता के लिए अपने दिल में प्रेम और सम्मान की भावना रख सकें।’

 

 

इस ट्वीट को लेकर हुई थी ट्रोल

आपको बता दें कि हाल ही में भारतीय सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को वापस लेने जैसे आदेशों का पालन कर रही है। जिसके लिए सेना पूरी तरह से तैयार है। जनरल के इस बयान को ट्विटर पर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, ’गलवान हाय कह रहा है।’ उनके इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उनपर भारतीय सेना का मजाक उड़ाने और उनका अपमान करने का आरोप लगा रहे थे।