South Block Digital South Block Digital
Ad728X90_2
Strip 1 MGU
Strip 2 MGU_edited
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. खेल
  3. IND vs SL 2nd ODI: रोहित शर्मा को पसंद है ईडेन गार्डेंस का मैदान, कभी खेली थी 264 रनों की आतिशी पारी
 IND vs SL 2nd ODI: रोहित शर्मा को पसंद है ईडेन गार्डेंस का मैदान, कभी खेली थी 264 रनों की आतिशी पारी
IND vs SL 2nd ODI
खेल

IND vs SL 2nd ODI: रोहित शर्मा को पसंद है ईडेन गार्डेंस का मैदान, कभी खेली थी 264 रनों की आतिशी पारी

by News Desk January 11, 2023

IND vs SL 2nd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच कोलकाता में गुरुवार को खेला जाएगा। 3 मैचों की इस वनडे सीरीज का आगाज टीम इंडिया के लिहाज से काफी अच्छा रहा है। भारत ने पहले मुकाबले में श्रीलंका को 67 रनों से हराकर सीरीज ने 1-0 से बढ़त हासिल कर लिया है। दूसरा मैच कोलकाता के ईडेन गार्डेंस में दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा।

IND vs SL
IND vs SL

इस मैदान पर बनें हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

ईडन गार्डन्स में खेला जाने वाला ये मैच खास रहने वाला है। यहां कई बड़े रिकॉर्ड्स बने और टूटे हैं। मालूम हो कि भारत के लिए रोहित शर्मा ने इसी ग्राउंड पर श्रीलंका के विरुद्ध वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी 264 रनों की पारी खेली थी। रोहित की ये पारी ऐतिहासिक रही थी। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। वहीं श्रीलंका की टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी।

India vs Sri Lanka 2nd ODI
Rohit Sharma

पहले मैच में टीम इंडिया के टॉप 3 बैटर का शानदार प्रदर्शन

पहले वनडे में भारत के टॉप के 3 बैटर ने शानदार प्रदर्शन किए थे। कप्तान रोहित शर्मा और ओपनर शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारी खेली थी वहीं विराट कोहली ने धमाकेदार शतक जड़ा था। रोहित शर्मा फॉर्म में हैं और उन्होंने पहले मैच में 83 रन बनाए। हालांकि, महज 17 रन से शतक बनाने में चूक गए। ऐसे में रोहित इस मुकाबले में शतक बना सकते हैं।

India vs Sri Lanka 2nd ODI 2023:
Virat Kohli

विराट और रोहित शर्मा ने रैंकिंग को किया ठीक

पहले वनडे में शानदार पारी के बदौलत रोहित शर्मा और विराट कोहली को आईसीसी द्वारा जारी ताजा वनडे रैंकिंग में इसका शानदार ईनाम मिला है। विराट कोहली ने 2 स्थान की छलांग लगाकार छठे पोजिशन पर जगह बना ली है, जबकि रोहित शर्मा को भी फायदा हुआ है। रोहित अब 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं, उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ है। नंबर वन पर अब भी पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम हैं।

 

 

Share This:

Tags: BCCI ICC ODI ranking IND vs SL 2nd ODI IND vs SL ODI Indian cricket team Rohit Sharma srilanka cricket team Team india Virat Kohli
Previous post
Next post

Our Clients

All LOGO WITH R-01
All LOGO WITH R-02
All LOGO WITH R-06
care
FINAL MG WORLD SCHOOL LOGO
FINAL PRE SCHOOL LOGO
FINAL PUBLIC SCHOOL LOGO
logo excel group
LOGO PPHG
Merlin_logo_edited
MGU new Logo
MGUI png logo
Vc campus Logo re-edited
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.