Saturday, July 27, 2024
HomeखेलRohit Sharma को कप्तानी से हटाने पर कोच ने दी प्रतिक्रिया, कह...

Rohit Sharma को कप्तानी से हटाने पर कोच ने दी प्रतिक्रिया, कह दी बड़ी बात

Rohit Sharma | IPL 2024 MI : रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने अचानक शुक्रवार 15 दिसंबर को कप्तानी से हटा दिया गया है। युवा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को इस टीम के उत्तराधिकारी के रूप में चुना गया है। अब सबसे बड़ा सवाल जो हर फैन के जहन में खड़ा हो रहा है कि रोहित शर्मा को कप्तानी से आखिरी क्यों हटाया गया है? हर कोई इस सवाल का जवाब जानना चाह रहा है। हम भी और आप भी इसी जवाब को ढूंढ रहे हैं। लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई जवाब सामने नहीं आया है।

Rohit Sharma IPL MI

Rohit Sharma के बचपन के कोच ने दी प्रतिक्रिया

ऐसे में रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने एक खेल वेबसाइट से बात की और रोहित को कप्तानी से हटाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया जताई। लाड ने कहा कि “मुझे नहीं लगता कि उसे कोई परेशानी होगी। वह एक क्रिकेट खिलाड़ी है और वह कप्तानी के बारे में नहीं सोचते हैं। वह क्रिकेट खेलना चाहते थे। इसलिए हार्दिक की कप्तानी में खेलने से मुझे नहीं लगता कि रोहित को कोई परेशानी होगी।”

रोहित के पास पांच खिताब जीताने का रिकॉड

रोहित शर्मा जो 2013 से मुंबई इंडियंस के टॉप प्लेयर रहे और उन्होंने रिकॉर्ड संख्या में फ्रेंचाइजी के लिए खिताब जीते। जिसकी बराबरी आईपीएल 2023 में महेंद्र सिंह धोनी ने की। जिन्होनें 11 सत्र में टीम की कप्तानी की जिसमें से मुंबई इंडियन्स पांच बार खिताब जीतने में सफल रहा। जब एक ऐसे खिलाड़ी व कप्तान के साथ फ्रेंचाइजी ने ऐसा किया तो फैंस गुस्सा हो गए। फैन्स को ये फैसला बिल्कुल भी रास नहीं आया और सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस की खिंचाई भी जारी है।

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस सबसे सफल टीम

2013 के बाद 2015, 2017, 2019 और 2020 में एमआई चैंपियन बनी। सीएसके और एमआई दोनों ने पांच बार आईपीएल का ताज अपने नाम किया है। 2022 में फ्रेजाइंजी के गठन के बाद से हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइंट्स को पहली बार चैंपियन बनाया। हालांकि 2023 में भी गुजरात फाइनल में पहुंची, लेकिन उन्हें धोनी की टीम सीएसके के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें : IND vs SA | Rohit Sharma : “गेंदबाजों ने सही जगह पर…” भारतीय कप्तान ने मैच के बाद कही ये बात

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular