Redmi Pad 2 : Xiaomi Pad 6 के बाद एक और टैबलेट भारत में लॉन्च, जानें खूबियां

0
348
Redmi Pad 2
Redmi Pad 2

Redmi Pad 2 : दिग्गज ब्रांड रेडमी ने अपने नए टैबलेट Redmi Pad 2 भारत में लॉन्च कर दिया है। हाल ही में Xiaomi द्वारा Xiaomi Pad 6 लॉन्च किया गया था लेकिन इससे अधिक किफायती टैब को भारत के मार्केट में उतार दिया है। यह रेडमी पैड का स्थान लेगा। इसमें कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। नए रियलमी टैब में 11.5 इंच का बड़ा डिस्प्ले, दमदार बैटरी, फास्‍ट चार्जिंग की खूबियां हैं। कंपनी ने दाम भी आकर्षक रखे हैं। आइए विस्तार से इसके बारें में जानते हैं….

यह भी पढ़ें: Redmi 12 की लॉन्च डेट आई सामने, अगले महीने भारत मे किया जाएगा पेश, जानें खूबियां

Realme Pad 2 की कीमत

भारत में Realme Pad 2 की कीमत 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये है। इसे 8GB + 256GB मॉडल के साथ भी लाया गया है, जिसके दाम 22,999 रुपये हैं। Realme Pad 2 को 1 अगस्‍त से खरीदा जा सकेगा। सेल फ्लिपकार्ट और रियलमी स्टोर पर होगी। 26 जुलाई से इस टैब को प्री-बुक किया जा सकेगा।

Realme Pad 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले की बात करें तो इस टैबलेट में 11.52 इंच का 2K एलसीडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसका रेजॉलशून 2000×1200 पिक्‍सल है। डिस्‍प्‍ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट, 450 निट्स की पीक ब्राइटनैस, ब्‍लू लाइट प्रोटेक्‍शन जैसे फीचर्स मिलते हैं। चिपसेट की बात करें तो Realme Pad 2 में मीडियाटेक का हीलियो G99 प्रोसेसर दिया गया है। यह 6 और 8 जीबी रैम ऑप्‍शन में आता है। 128 जीबी और 256 जीबी स्‍टोरेज मिलता है। Realme Pad 2 चलता है एंड्रॉयड 13 ओएस पर, जिसमें Realme UI 4.0 की लेयर है।

Redmi Pad 2 की बैटरी बैकअप और कैमरा

पैड को 8360mAh बड़ी बैटरी के साथ पेश किया गया है। इसे 33W SUPERVOOC चार्जर की मदद से चार्ज कर पाएंगे। इसका म्यूजिक प्लेबैक टाइम 85.7 घंटे का है। टैब 50 मिनट में 50 फीसद तक चार्ज हो जाएगा। इसमें रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। वहीं कैमरा की बात करें तो यह टैब 8 मेगापिक्सल के AI का कैमरा से लैस रखा गया है।

यह भी पढ़ें: Xiaomi Pad 6: भारत में लॉन्च होने की तारीख कंफर्म, जानें मिड-रेंज टैबलेट की खूबियां