South Block Digital South Block Digital
Admission
Admission
Admission
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Whatsapp Instagram Youtube Facebook Twitter Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. टेक्नोलॉजी
  3. 5080mAh बैटरी के साथ Redmi Note 12T Pro लाॅन्च, जानें कीमत और खूबियां
 5080mAh बैटरी के साथ Redmi Note 12T Pro लाॅन्च, जानें कीमत और खूबियां
Redmi Note 12T Pro
टेक्नोलॉजी

5080mAh बैटरी के साथ Redmi Note 12T Pro लाॅन्च, जानें कीमत और खूबियां

by News Desk May 30, 2023

रेडमी नोट 12 सीरीज के अंतर्गत कंपनी ने Redmi Note 12T Pro को चीन मे लाॅन्च कर दिया गया है। Xiaomi की सब्सिडिएरी Redmi जल्द ही इसे भारत मे भी पेश करने वाली है। इसमे कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं जो इस स्मार्टफोन को काफी खास बनाती है। हालांकि ये चार स्टारेज वेरीएंट के साथ आती है। इसमे 6.6 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है, साथ ही मीडियाटेक की Dimensity 8200-Ultra चिपसेट मिलता है। गौरतलब है कि फोन एचडीआर10 सपोर्ट और डॉल्बी विजन सर्टिफिकेशन के साथ आता है, इसके अलावा आप लोगों को इस फोन में DC डिमिंग का भी सपोर्ट मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Redmi’s Upcoming Smartphones: रेडमी के इस हैंडसेट की लॉन्च डेट आई सामने, कंपनी ने जारी किया टीजर

स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता

Redmi Note 12T Pro को कंपनी ने चार रैम-स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया है। इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला बेस मॉडल है जिसकी कीमत 1599 युआन (लगभग 18,500 रुपये) बताई गई है। इसकी पहली सेल 31 मई को होने वाली है। यह पिछले साल साल मई में लॉन्च किए गए Redmi Note 11T Pro का सक्सेसर है। हैंडसेट ब्लैक, व्हाइट और स्काई ब्लू कलर ऑप्शन में डेब्यू करने के लिए तैयार है। तो आइये जानते है इसमें क्या है खास….

Redmi Note 12T Pro
Redmi Note 12T Pro

स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 12T Pro में 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है, जो (2460 X 1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ HDR10 का भी सपोर्ट मिलता है। फोन में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 8200 Ultra प्रोसेसर और 12 जीबी तक LPDDR5 रैम का सपोर्ट मिलता है। फोन में वैपर कूलिंग चैंबर और थर्मल मैनेजमेंट के लिए 10000 मिमी स्क्वायर का डिप्रेशन एरिया मिलता है।

डिवाइस 5,080mAh बैटरी से लैस है जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कैमरा डिपार्टमेंट देखें तो इसमें रियर में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिलता है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। इसके अलावा तीसरा सेंसर भी है जो 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए फोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ आता है।

यह भी पढ़ें: Redmi A2 Series: रेडमी के दो नए पॉकेट फ्रेंडली फोन लॉन्च, जानें खूबियां

Tags: latest tech news Latest tech news hindi Redmi latest Redmi latest 5G Phone . Redmi latest smartphone Redmi Note 12T Pro Redmi Note 12T Pro Features Redmi Note 12T Pro Launch Date Redmi Note 12T Pro news Redmi Note 12T Pro Price Redmi Note 12T Pro Specifications
Previous post
Next post

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Our Clients

mahatma gandhi university copy
Excel group
Beauty merlin
Pappu-pass-hogya
QCI-india
Vcampus
Mahatma gandhi pre school
MGUI
QCI
Mahatma gandhi public school
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Whatsapp Instagram Facebook Twitter Youtube Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.